
मॉस्को। डॉगी सदियों से इंसान का सबसे अच्छा दोस्त रहा है। चोरों को पकड़ने की बात हो या माइन्स का पता लगाना, हर बार इस जीव ने अपनी उपयोगिता साबित की है। वफादारी और समझदारी भी इस जानवर जैसी किसी और में नहीं होती है।
मगर, रूस के 'लेमन द जायन्ट नौजर' नाम का डॉगी जो काम कर सकता है, उसके बारे में सुनने के बाद शायद आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होगा।
लेमन न सिर्फ हैंडपंप से पानी भर लेता है, बल्कि वह हल चलाने, पानी की बाल्टी को उठाकर लाने जैसे मुश्किल कामों को भी चुटकियों में कर देता है।
हालांकि, उसकी तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद, तो आपको यकीन करना ही होगा कि यह कोई मजाक नहीं है।

रूस की सेना में बतौर डॉग ट्रेनर काम कर चुके उसके मालिक एलेक्जेडर मार्टिसिन ने उसे इन कामों के लिए ट्रेंड किया है।

वे बताते हैं कि लेमन हैंडपंप से पानी निकालने के अलावा, आलू की बुआई, पानी की बाल्टी को दूर तक आसानी से ले आता है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा लेमन फसलों की कटाई भी कर लेता है।

एलेक्जेडर ने बताया कि लेमन को मेरी मदद करना बहुत अच्छा लगता है। वह मेरी हर काम में मदद करता है और इससे मुझे काफी राहत भी मिलती है। इसके अलावा लेमन दूसरे जानवरों के साथ खेलता भी है।

Video credit: samachar nama