
लंदन। एक व्यक्ित ने अपनी पत्नी को आठ गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने पत्नी के शव की तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते हुए अपने कारनामे के बारे में दुनिया को भी बताया।
साउथ मियामी में रहने वाले डेरेक मेडिना नाम के इस शख्स ने पत्नी जेनिफर के शव की तस्वीर के साथ ही एक पोस्ट भी किया है। इसमें उसने अपना स्टेटस अपडेट करते हुए लिखा - मैं जेल जा रहा हूं। आप लोग मुझे समाचार में देखेंगे।
उसने लिखा कि पत्नी की हत्या के जुर्म में मैं जेल या मौत की सजा भुगतने जा रहा हूं। आप लोगों से प्यार करता हूं, आपको मिस करूंगा। फेसबुक के दोस्तों का ख्याल रखियेगा। आप लोग मुझे समाचार में देखेंगे। मेरी पत्नी ने मुझे पंच मारे और मैं इस दुर्व्यवहार को नहीं सहने जा रहा हूं। उम्मीद है कि आप मुझे समझेंगे।
डेनमार्क में नहीं हो रहे थे बच्चे, इस अनोखे कैंपेन ने बढ़ाई आबादी
हालांकि, शुरुआत में हर किसी ने प्रार्थना की कि यह एक मजाक हो। आखिर डेरेक अपनी पत्नी की हत्या क्यों करेगा। मगर, दुर्भाग्य से यह बात सच साबित हुई। उन्होंने साल 2010 में शादी की थी और इसके दो साल बाद तलाक ले लिया था। मगर, कुछ ही महीनों के बाद फिर से शादी कर ली थी।
पूर्व की शादी से जेनिफर के 10 साल की एक लड़की थी। बॉक्सर डेरेक एक्स्ट्रा इंकम के लिए थोड़ी बहुत एक्िटंग भी कर लेता था। वह खुद को एक रिलेशनशिप गुरु मानता था और उसने शादी के बारे में कुछ ई-बुक्स भी लिखी थीं। इस हत्याकांड में जज ने नवंबर 2015 को डेरेक को सेकंड डिग्री की हत्या का दोषी पाया।
राष्ट्रपति की जनता को छूट, मार दो अपराधियों को गोली, दूंगा मेडल
फरवरी में उसे अधिकतम 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है, जिसके पहले उसे पेरोल नहीं मिलेगी। जेनिफर के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को हिंसक बताना उसके और उनके परिवार की बेज्जती करना है। जेनिफर ऐसी नहीं थी।