
टोक्यो। युवा, सुंदर और स्टार बनने का सपना लिए साकी कोजाई को जब मॉडल स्काउट में पहली जॉब मिली, तो उसे लगा कि उसका सपना पूरा होने जा रहा है। टोक्यो की सड़क पर उसे देखकर ही नौकरी की पेशकश की गई थी। उस वक्त 24 साल की साकी ने उत्साहित होकर एजेंसी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए थे।
उसे उम्मीद थी कि वह जल्द ही प्रमोशनल वीडियो में एक्टिंग करेगी। मगर, वास्तव में वह एक मॉडलिंग एजेंसी नहीं थी और उसके पहले दिन साकी को कैमरे के सामने सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया। उसके कहा कि मैं अपने कपड़े नहीं ले सकती थी। मैं वहां चीख सकती थी और रो सकती थी।
उसके कहा कि उस गंभीर स्थिति से बाहर आने का कोई रास्ता नहीं दिखता था। मेरे चारों ओर लगभग 20 लोग अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे। कोई भी महिला ऐसी स्थिति में घिरे होने पर न नहीं कह सकती है।
स्पेस में कैसे बनेंगे शारीरिक संबंध, एक्सपर्ट ने बताया
अब 30 साल की हो चुकी साकी उन महिलाओं में से हैं, जो इस अपराध का शिकार होने के बाद अपने अतीत से बाहर निकल रही हैं। उनका कहना है कि जापान के अरबों डॉलर के अश्लील उद्योग में काम करने के लिए उन्हें मजबूर किया गया था। जापान में पोर्नोग्राफी को लेकर लोगों का अपेक्षाकृत उदारात्मक रवैया है।
साकी की तरह ही नाबालिग लड़कियों को फिल्म इंडस्ट्री का ग्लैमर दिखाकर और महिलाओं को लग्जरी लाइफ का लालच देकर झांसे में फंसा लिया जाता है। पहले उन्हें कर्ज दिया जाता है और बाद में उनका भुगतान करने का दबाव बनाकर एडल्ट फिलमों में काम करने के लिए बाध्य किया जाता है।
'कोई विकल्प नहीं'
एक अन्य महिला ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि एक एजेंट ने उसे गायक बनने में मदद करने का वादा करके धोखा दिया और एडल्ट इंडस्ट्री में धकेल दिया। उसने जो अनुबंध किया था, उसमें उसके काम की प्रकृति का स्पष्ट जिक्र नहीं किया गया था।
क्या तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं केट मिडलटन, सट्टा बाजार में लगे दांव
एजेंसी ने महीनों के लिए मुझे समझाने की कोशिश की। अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मैंने पहले काफी विरोध किया, लेकिन बाद में दूसरों की तरह दबाव के आगे घुटने टेक दिए। इस इंडस्ट्री के लिए 18 से 25 साल की महिलाओं को धोखे से फंसाया जाता है। कई पीड़ितों खुद को दोषी महसूस करते हैं और सोचते हैं कि यह उनकी गलती है।
आंकड़ों के अनुसार, जापान पॉर्न इंडस्ट्री में हर साल करीम 30,000 वयस्क फिल्मों बनती हैं। इंटरनेट के युग में पोर्नोग्राफी फिल्मों का वितरण रोक पाना लगभग असंभव है।