
लंदन। वेंडी क्लेर्क (32) पिछले 20 वर्षों से अजीबो-गरीब समस्या का सामना कर रही हैं। उन्हें अपने बाल नोचकर उखाड़ने की बीमारी है, जिसके चलते वह लगभग गंजी हो गईं। मगर, अब वह इस बीमारी से उबरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अब भी उन्हें अपने सिर को ढंकने के लिए विग या हेयर बैंड की जररूत होती है।
ग्लासगो की रहने वाली वेंडी ने एक स्पेशलिस्ट सैलून में इंट्रालेस सिस्टम (बाल झड़ने से रोकने के लिए उपयोग होता है) फिट कराने के बाद उनके सिर पर बाल दिखने लगे हैं। आइने में अपने बालों को देखकर वह भावुक हो गईं। दरअसल, जब वह 11 साल की थीं, उन्हें अपने बाल खींचने का जुनून हो गया था।
यह भी पढ़ें : दुनिया का पहले कैशलेस देश बनने की राह पर है स्वीडन
यह एक तरह की बीमारी है, जिसे ट्रिकोटिलोमेनिया कहा जाता है। वह बताती हैं कि मुझे उस वक्त पता ही नहीं होता था कि मैं क्या कर रही होती थी। मेरे लिए वह एक तरह की आदत थी, जो बिना किसी कारण के शुरू हो गई थी। अगले कुछ सालों में यह जुनून बढ़ता चला गया।
मुझे नहीं पता होता था कि मैं ऐसा क्यों करती थी। मेरा बचपन खुशहाल था। पता नहीं कैसे यह गंदी लत लग गई। टीनएज में आने के बाद मुझे अहसास हुआ कि यह एक किस्म की बीमारी है।
यह भी पढ़ें : चोर की प्रेमिका ने पुलिस से कहा, आखिरी बार एन्जॉय कर लेने दो