• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यदि आप हमेशा लेटलतीफ होते हैं, तो आप ज्‍यादा क्रिएटिव हैं

शोध में यह बात सामने आई है कि ऐसे लोग मल्‍टीटास्किंग में अच्‍छे होते हैं और जिंदगी के प्रति सकारात्‍मक रुख रखते हैं। हालांकि, इसे लेकर अक्‍सर लोग उनकी खिंचाई करते हैं, लेकिन लंबे समय में यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 08 Jun 2016 11:46:40 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jun 2016 11:49:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यदि आप हमेशा लेटलतीफ होते हैं, तो आप ज्‍यादा क्रिएटिव हैं

लंदन। क्‍या आप बहुत कोशिश करने के बावजूद भी ऑफिस, मीटिंग, कॉलेज जाने में अक्‍सर लेट हो जाते हैं। क्‍या आपके टीचर, बॉस, कलीग्‍स ने भी समय पर आने के लिए आपको कई बार लास्‍ट वॉर्निंग दी है। मगर, फिर भी आप सुधर नहीं पा रहे हैं। तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

हमेशा देरी से काम पर पहुंचने के लिए आपको शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। विज्ञान के पास आपकी इस गंभीर समस्‍या का हल मौजूद है। विज्ञान का मानना है कि आदतन देर से पहुंचने वाले लोग जीवन को लेकर काफी आशावान होते हैं। ऐसे लोग ज्‍यादा रचनात्‍मक होते हैं और उनकी कल्‍पनाशीलता अधिक होती है।


कन्‍या भ्रूण हत्‍या के खिलाफ देवबंद का फतवा

शोध में यह बात सामने आई है कि ऐसे लोग मल्‍टीटास्किंग में अच्‍छे होते हैं और जिंदगी के प्रति सकारात्‍मक रुख रखते हैं। हालांकि, इसे लेकर अक्‍सर लोग उनकी खिंचाई करते हैं, लेकिन लंबे समय में यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

सैन डियागो स्‍टेट यूनिवर्सिटी के एक अन्‍य शोध के अनुसार, लेटलतीफी अक्‍सर टाइप बी लोगों (जो अड़ियल नहीं होते हैं, माहौल के हिसाब से खुद को ढ़ाल लेते हैं, जिंदगी आसान तरीके से जीते हैं) के साथ जुड़ी होती है।

अस्‍पताल में महिला से वार्ड ब्‍वॉय और गार्ड ने किया दुष्‍कर्म

कम शब्‍दों में कहें, तो ऐसे लोग रोजमर्रा की चीजों को बड़े परिदृश्‍य में देखते हैं। वे ज्‍यादा रचनात्‍मक होते हैं और जिंदगी की छोटी-छोटी परेशानियों से घबराते नहीं हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।