• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यदि चाहते हैं कि ज्‍यादा लड़कियां आपसे जुड़ें, तो ऐसा करें...

दोस्‍ती के लिए सबसे ज्‍यादा नामांकन उस लड़के को मिले, जिसके बारे में लगा कि वह अपने दोस्‍तों के साथ ज्‍यादा मददगार था।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 11 Jun 2016 04:08:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jun 2016 04:18:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यदि चाहते हैं कि ज्‍यादा लड़कियां आपसे जुड़ें, तो ऐसा करें...

वॉशिंगटन। यदि आप चाहते हैं कि लड़कियों के बीच में आप आकर्षण का केंद्र बने रहें। ज्‍यादा से ज्‍यादा लड़कियां आपकी दोस्‍त हो जाएं, तो सहानुभूति जताएं।

एक नए अध्‍ययन में सामने आया है कि जो लड़के सहानुभूति जताते हैं वे सहानुभूति नहीं जताने वाले लड़कों की तुलना में 1.8 अधिक लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।

ऑस्‍ट्रेलियाई रिसर्च काउंसिल से आर्थिक सहायता प्राप्‍त इस शोध का नेतृत्‍व प्रोफेसर जोसेफ सिएरोची ने ऑस्‍ट्रेलियन कैथोलिक यूनिवर्सिटी के इंस्‍टीट्यूट फॉर पॉजिटिव साइकोलॉजी एंड एजुकेशन में किया। यह पहला अध्‍ययन है जिसमें पाया गया कि वयस्‍क पुरुष और महिलाएं सहानुभूति जताने वाले सहपाठियों को दोस्‍त के रूप में चुनते हैं।

5000 साल पुराना पेड़ बदल रहा है अपना सेक्‍स, अचंभे में बायोलॉजिस्‍ट्स

क्‍वींसलैंड और न्‍यू साउथ वेलस में औसतन 15.7 साल उम्र के 10वीं कक्षा के 1,970 छात्रों पर किए गए अध्‍ययन का यह नतीजा निकला कि लड़कियों ने उन लड़कों को अपने दोस्‍त के रूप में नॉमिनेट किया, जो सहानुभूति जताने वाले थे।


इसके विपरीत सहानुभूति जताने वाली लड़कियों को लड़कों ने इतना पसंद नहीं किया। अध्‍ययन में पाया गया क‍ि हमदर्दी जताने वाली लड़कियों ने ज्‍यादा संख्‍या में पुरुष मित्रों को अपनी ओर आकर्षित नहीं किया।

इन क्षणों में सुन्‍न होता है महिलाओं का नर्वस सिस्‍टम

दोस्‍ती के लिए सबसे ज्‍यादा नामांकन उस लड़के को मिले, जिसके बारे में लगा कि वह अपने दोस्‍तों के साथ ज्‍यादा मददगार था। वहीं, लड़कियों को इस आधार पर कोई अधिक मदद नहीं मिली। यह अध्‍ययन जर्नल ऑफ पर्सनॉलिटी में प्रकाशित हुआ है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।