
लंदन। भविष्य में किशोर रोबोट्स के साथ सेक्स करके अपने कौमार्य को भंग करेंगे। यह चेतावनी एक एक्सपर्ट ने दी है। शेफील्ड यूनविर्सिटी के प्रोफेसर नोएल शार्की ने चेतावनी दी कि है कि एंड्रॉइड सेक्स डॉल्स समाज के परिमाणों को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सेक्स रोबोट्स की अब उपलब्धता आम हो गई है और निश्िचततौर पर वे अलगे 10 वर्षों में आम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसकी एक उम्र सीमा होगी। निश्िचततौर पर यदि आपके माता-पिता के पास ऐसी कोई एंड्राइड डॉल होगी, तो एक दिन आप भी उसे उपयोग करने लगेंगे।
यदि चाहते हैं कि ज्यादा लड़कियां आपसे जुड़ें, तो ऐसा करें...
उन्होंने कहा कि मशीन के साथ सेक्स करना समस्या नहीं है। मगर, उस वक्त क्या होगा, जब आपके लिए यह पहली बार होगा और आपका यह पहला संबंध होगा? तब आप विपरीत लिंग के बारे में क्या सोचेंगे? आप क्या सोचेंगे कि एक महिला या एक पुरुष क्या होता है?
आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस के एक्सपर्ट डेविड लेवी ने अनुमान लगाया कि लोग रोबोट्स के साथ अधिक सुविधाजनक महसूस करते हैं, तो सेक्सुअल रिलेशन्स अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे। ऐसे में लोगों में रोबोट्स से प्यार करने और शादी करने का चलन भी बढ़ जाएगा।
'उसने इतने प्यार से पूछा कि सेक्स से इंकार नहीं कर सकी'
'लव एंड सेक्स विथ रोबोट्स' के लेखक लेवी ने बताया कि रोबोट्स लोगों में परफॉर्मेंस एंजाइटी को बढ़ा देंगे। इस दौरान, एक नए शोध में पाया गया है कि ब्रिटेन में हर चार में एक युवा रोबोट्स के साथ डेट करने में खुशी महसूस करेगा।