• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका को बड़ा झटका देने की तैयारी में भारत, अब यूएस से नहीं खरीदा जाएगा F-35 फाइटर जेट, जानें वजह

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है जिसके बाद भार...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 01 Aug 2025 03:31:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 01 Aug 2025 03:31:26 PM (IST)
अमेरिका को बड़ा झटका देने की तैयारी में भारत, अब यूएस से नहीं खरीदा जाएगा F-35 फाइटर जेट, जानें वजह
अमेरिका से नहीं खरीदा जाएगा F-35 फाइटर जेट।

एजेंसी, दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि भारत रूस पर प्रतिबंध के बावजूद उससे तेल खरीद रहा है और इससे मिलने वाले धन का इस्तेमाल रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने में कर रहा है। जाहिर तौर पर ट्रंप भारत पर ट्रेड डील में दबाव बनाने के लिए टैरिफ का कार्ड खेल रहे हैं।

अब इसके जवाब में भारत ने एक बड़ा फैसला किया है। भारत ने अमेरिका से एफ-35 फाइटर जेट्स खरीदने से जुड़ी एक डील पर चुप्पी साध ली है। माना जा रहा है कि इससे भारत ने एक तरीके से जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका को बता दिया है कि अब F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है।


अमेरिकी राष्ट्रपति ने रखा था प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। जानकारी दें कि फरवरी में जब पीएम मोदी ने अमेरिका की यात्रा की थी, उसी समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने F-35 फाइटर जेट्स को लेकर प्रस्ताव रखा था। बताया जाता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप F-35 फाइटर जेट्स को बेचने के लिए भारत पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि, भारत ने एफ 35 की खामियों की से इस डील को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। गौरतलब है कि भारत के पास रक्षा क्षेत्र में F-35 फाइटर जेट्स से बेहतर विकल्प मौजूद हैं।

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि अमेरिकी वस्तुओं की खरीद में बढ़ोतरी करने के बावजूद मोदी सरकार द्वारा अमेरिका से अतिरिक्त रक्षा उपकरण खरीदने की संभावना नहीं। इससे पहले ट्रंप कई बार मांग कर चुके हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत ने अमेरिका को सूचित कर दिया है कि वह एफ-35 फाइटर जेट खरीदने का इच्छुक नहीं है। बता दें कि पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के सामने इस डील का प्रस्ताव रखा था।

अब ट्रंप ने कही ये बात

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कहा कि भारत हमारा सबसे अच्छा मित्र है, हमने पिछले कई सालों में उनके साथ अपेक्षाकृत कम किया है। क्योंकि उनके टैरिफ काफी ज्यादा हैं। ट्रंप ने लिखा था कि भारत में किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं।

उन्होंने यह भी लिखा कि भारत हमेशा सैन्य उपकरण का एक बड़ा हिस्सा रूस से खरीदता है और चीन के साथ वे रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं। वह भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में युद्ध को रोक दे।