
बीजिंग। दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत का डोनगुआन लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों जैसे आईफोन, आईपैड आदि के लिए मशहूर है। मगर, यहां की एक और खासियत भी है, जिसने इन दिनों इस शहर को दुनिया भर में चीन की कैपिटल ऑफ सेक्स के रूप में चर्चा में ला दिया है।
दरअसल, यहां की असेंबलिंग यूनिट्स में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को काम देने में अधिक तवज्जो दी जाती है। ऐसे में पुरुषों के पास करने के लिए कम महत्व के कैजुअल वर्क ही रह जाते हैं। इसके चलते उनके पास एक से अधिक गर्लफ्रेंड्स के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।
कुछ युवाओं ने बताया कि एक समय में उनके पास तीन पर्मानेंट गर्लफ्रेंड थीं। एक व्यक्ित ने स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि यहां नौकरी ढूंढ़ने से आसान काम गर्लफ्रेंड ढूंढ़ना है। फैक्िट्रयों में काम करने वाले कुछ पुरुष गर्लफ्रेंड बनाने के मामले में बेहतर स्थिति में हैं क्योंकि अधिकांश महिलाएं प्रोडक्शन लाइन में अधिकांश समय बिताती हैं।
इसका अर्थ यह है कि यदि उन्हें प्यार की तलाश है, तो उनके लिए वह जगह कंपनी के अंदर ही होगी। सिचुआन प्रांत में रहने वाले 25 वर्षीय यी बताते हैं कि इस शहर में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है और उनके पास पैसों की कमी नहीं है। वे पैसे नहीं पुरुष चाहती हैं। यी अभी बेरोजगार हैं और उनकी गर्लफ्रेंड उनके बिल चुकाती हैं।