• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Iran Air Strike: ईरान ने बलूचिस्तान में की एयर स्ट्राइक, 2 बच्चों की मौत, पाकिस्तान ने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने इसे ईरान द्वारा किया गया 'गैरकानूनी' हवाई हमला करार दिया। हमले में तीन लड़कियां घायल हुई है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 17 Jan 2024 08:57:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jan 2024 08:57:43 AM (IST)
Iran Air Strike: ईरान ने बलूचिस्तान में की एयर स्ट्राइक, 2 बच्चों की मौत, पाकिस्तान ने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

एजेंसी, इस्लामाबाद। ईरान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच आतंकियों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की, जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद पाकिस्तान ने भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

ईरान के सरकारी मीडिया ने जानकारी दी कि पाकिस्तान में बलूची आतंकवादी समूह जैश अल अदल के दो ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने इसे ईरान द्वारा किया गया 'गैरकानूनी' हवाई हमला करार दिया। हमले में तीन लड़कियां घायल हुई है।

इस घटना के जवाब में मंत्रालय ने तेहरान के मुख्य राजनयिक को इस्लामाबाद तलब किया और उसके हवाई क्षेत्र के 'अकारण उल्लंघन' के लिए कड़ी निंदा व्यक्त की।