• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Iran Israel Conflict: ईरान का इराक पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, मोसाद मुख्यालय पर अटैक में 4 लोगों की मौत

Iran Israel Conflict ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया के अधिकारी का कहना है कि करीब 10 मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास के इलाके में गिरी हैं।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 09:14:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jan 2024 09:18:49 AM (IST)
Iran Israel Conflict: ईरान का इराक पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, मोसाद मुख्यालय पर अटैक में 4 लोगों की मौत
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है।

HighLights

  1. कुर्दिस्तान सरकार की सुरक्षा परिषद ने जानकारी दी है कि ईरान के हमलों में 4 नागरिकों की मौत हो गई है।
  2. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास गिरी थी।
  3. एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सुविधा प्रभावित नहीं हुई।

एपी, एरबिल (इराक)। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार आधी रात के आसपास उत्तरी इराकी शहर में कथित रूप से ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों के खिलाफ मिसाइल हमला किया। इराक में कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद के अनुसार, एरबिल शहर में हुए हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और इस बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण कुछ समय के लिए हवाई यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया।

naidunia_image

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बैलिस्टिक मिसाइल हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि, हमने सीरिया में इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि एरबिल में मिसाइल हमले का उद्देश्य जासूसी मुख्यालयों और उन स्थानों को नष्ट करना था, जिनका उपयोग ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों ने ईरान के करमन में आत्मघाती बम हमले की योजना बनाने के लिए किया था, जिसमें 86 लोग मारे गए थे।


हमले में मारे गए 4 लोगों की मौत

कुर्दिस्तान सरकार की सुरक्षा परिषद ने जानकारी दी है कि ईरान के हमलों में 4 नागरिकों की मौत हो गई है और 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास गिरी थी। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सुविधा प्रभावित नहीं हुई। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। उन्होंने कहा कि इराक के कुर्द क्षेत्र में स्थित इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर भी हमला किया है। ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया के अधिकारी का कहना है कि करीब 10 मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास के इलाके में गिरी हैं।

बैलिस्टिक मिसाइल हमले से भड़का अमेरिका

ईरान द्वारा इराक में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने पर अमेरिका भड़क गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इराक के उत्तरी शहर एरबिल के पास ईरान ने हमले किए। हम इसकी निंदा करते हैं। अमेरिका इराक और कुर्दिस्तान सरकार का समर्थन करते हैं।