• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Iran Israel War: इजराइल के हमले में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को नुकसान नहीं, IAEA ने की पुष्टि

दुबई स्थित वाहक एमिरेट्स और फ्लाई दुबई ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:30 बजे पश्चिमी ईरान के आसपास फ्लाइट डायवर्ट करना शुरू किया।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 19 Apr 2024 08:36:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Apr 2024 03:06:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Iran Israel War: इजराइल के हमले में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को नुकसान नहीं, IAEA ने की पुष्टि
पश्चिमी ईरान में वाणिज्यिक उड़ानों ने बिना किसी स्पष्टीकरण के शुक्रवार सुबह डायवर्ट कर दिया गया है।

HighLights

  1. ईरान की ‘फार्स न्‍यूज एजेंसी’ ने दावा किया है कि धमाकों की आवाज कई जगह सुनी गई है।
  2. अचानक मिसाइल हमलों जैसी आवाज सुनने के बाद लोगों में काफी ज्यादा दहशत है।
  3. इजरायल पर रविवार ईरान ने कई स्थानों पर मिसाइल दागी थी।

एएनआई, वियना। इजरायल की ओर से किए गए मिसाइल हमले में ईरान के परमाणु स्थलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने शुक्रवार को कहा कि वह स्थिति पर बहुत करीब से नजर रख रहा है। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था IAEA के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने सभी से अत्यधिक संयम बरतने का आह्वान करते हुए कहा कि सैन्य संघर्षों में परमाणु सुविधाओं को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

इजराइल ने ईरान पर दागी मिसाइलें

इजरायल ने ईरान के खिलाफ बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के कई ऐसे शहरों को टारगेट बनाया है, जहां पर न्यूक्लियर साइट हैं। ईरान के के इस्फ़हान शहर के एयरपोर्ट पर भी धमाके की आवाज सुनी गई है। इस्फ़हान शहर में ईरान के कई न्यूक्लियर प्लांट हैं, साथ ही ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम प्लांट भी इसी शहर से संचालित किया जा रहा है। इजराइल की ओर से किए गए मिसाइल हमलों के बाद कई फ्लाइट्स का डायवर्ट किया गया है।


ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

सरकारी IRNA समाचार एजेंसी ने शुक्रवार सुबह जानकारी दी है कि इजराइल के हमले की रिपोर्ट के बाद ईरान ने कई प्रांतों में अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है। ईरान के विशिष्ट सैन्य बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने देश में अपने सभी ठिकानों और शिविरों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

naidunia_image

कई जगह सुनी गई धमाकों की आवाज

ईरान की ‘फार्स न्‍यूज एजेंसी’ ने दावा किया है कि धमाकों की आवाज कई जगह सुनी गई है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। अचानक मिसाइल हमलों जैसी आवाज सुनने के बाद लोगों में काफी ज्यादा दहशत है। गौरतलब है कि इजरायल पर रविवार ईरान ने कई स्थानों पर मिसाइल दागी थी। इसके बाद गुस्साए इजराइल ने वार कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया था कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा।

ईरान में कई उड़ानें डायवर्ट

समाचार एजेंसी एपी ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि पश्चिमी ईरान में वाणिज्यिक उड़ानों ने बिना किसी स्पष्टीकरण के शुक्रवार सुबह डायवर्ट कर दिया गया है। दुबई स्थित वाहक एमिरेट्स और फ्लाई दुबई ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:30 बजे पश्चिमी ईरान के आसपास फ्लाइट डायवर्ट करना शुरू किया। उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, हालांकि विमान चालकों को स्थानीय चेतावनियों से पता चला कि हवाई क्षेत्र बंद हो सकता है।

ईरानी विदेश मंत्री ने दी धमकी

गौरतलब है कि ईरान के विदेश मंत्री ने अमीर-अब्दुल्लाहियन गुरुवार को ही इजरायल को सैन्य कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी थी। एक चैनल के साथ बातचीत में अमीर ने कहा था कि इजरायली शासन फिर से दुस्साहस करते हुए ईरानी हितों के खिलाफ कार्रवाई करता है, तो हमारी ओर से अगली प्रतिक्रिया तत्काल की जाएगी। एक 24 घंटे के भीतर ही इजरायल ने ईरान पर मिसाइल अटैक कर दिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।