• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Iran News: कासिम सुलेमानी की चौथी बरसी पर दहला ईरान, कब्र के पास दो तेज धमाकों से 100 से ज्यादा की मौत

ईरान की कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम की चौथी बरसी पर उसकी कब्र के पास दो धमाके हुए। इस घटना में 73 लोगों के मारे गए हैं व 140 लोग घायल हुए हैं।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 03 Jan 2024 07:32:38 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jan 2024 09:10:47 PM (IST)
Iran News: कासिम सुलेमानी की चौथी बरसी पर दहला ईरान, कब्र के पास दो तेज धमाकों से 100 से ज्यादा की मौत

HighLights

  1. हमले में घायल हुए 140 लोग।
  2. अधिकारी बोले- घायलों को अस्पताल पहुंचाना प्राथमिकता।
  3. अमेरिकी एयरस्ट्राइक में हुई थी कासिम सुलेमानी की मौत।

एजेंसी, तेहरान। ईरान की कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम की चौथी बरसी पर उसकी कब्र के पास दो धमाके हुए। इस घटना में 73 लोगों के मारे गए हैं व 140 लोग घायल हुए हैं। जनरल कासिम सुलेमानी की मौत अमेरिका की एयरस्ट्राइक में हुई थी।

3 जनवरी को अमेरिका ने बगदाद एयरपोर्ट को एक बड़ी एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था। उसमें ईरान कुद्स फोर्स का प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। ईरान की स्टेट टीवी की खबर के अनुसार बुधवार दोपहर कासिम सुलेमानी की कब्र पर चौथी बरसी के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे, तभी दो तेज धमाके हुए। इन धमाकों में 73 लोग मारे गए हैं।


घायलों की चिंता पहली प्राथमिकता

करमान प्रांत रेड क्रिसेंट के प्रमुख रेजा फल्लाह ने कहा कि हम हालत को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान हमारी पहली प्राथमिकता घायलों की चिंता करना है। हम उनको सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं।

ट्रंप ने बताया था आतंकी नंबर एक

ईरान के पूर्व जनरल सुलेमानी को सुप्रीम नेता अयातुल्ला खुमैनी के बाद दूसरा सबसे ताकतवर शख्सियत माना जाता था। सुलेमानी ईरान के कई खुफिया मिशनों को लीड कर रहे थे। ट्रंप ने सुलेमानी की मौत पर कहा था कि यह अमेरिका बड़ी जीत है। वह दुनिया का आतंकी नंबर एक था।