
तेहरान। इस्लामिक गणतंत्र के वरिष्ठ धर्मगुरु ने दावा किया है कि महिलाओं के पश्चिमी पहनावे के कारण नदियां सूख रही हैं। सैयद यूसेफ तबाताबी-नेजाद ने इसफहान में शुक्रवार की नमाज की अगुवाई करने के बाद लोगों को मॉरल पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के अभद्र पहनावे का असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने उपदेश के दौरान कहा मेरे ऑफिस में कई महिलाओं की तस्वीरें पहुंची हैं, जो सूखी हुई जायानदेह-रूद नदी के पास खड़ी हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि मानो वह यूरोप की रहने वाली महिलाएं हैं।
तालिबान सपोर्टर है यूएस में गे क्लब के हमलावर का पिता
यह कुछ ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से नदियां और सूखती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री से कहा कि वे ऐसे मामलों की जांच बेशर्मी को प्रोत्साहित करने वाली चीजों पर शिकंजा कसें। यदि आप ऐसा करने में असफल होते हैं, तो आप अपनी ड्यूटी पूरी करने में असफल हो जाते हैं।
संचार मंत्रालय ऐसे लोगों का पता लगाकर उन्हें सीमित कर सकता है। यदि हम एक पाप होते हुए देखते हैं, तो सिर्फ उसके बारे में झगड़ना बेकार है। बुराईयों को जड़ से उखाड़ने के लिए पुलिस बल पैरामिलिट्री का उपयोग कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने ईरान में मॉरल पुलिस के कई मामलों की चर्चा की।
लैपटॉप में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 'हैकर' की तस्वीर मिली महिला को
उन्होंने कहा कि सही से बुर्का नहीं पहनने वाली महिलाओं, कार में तेज म्यूजिक बजाने वाली लड़कियों और इस्लाम में जिन तरीकों के बारे में बताया गया है, उससे इतर एक्िटंग करने वाली लड़कियों के खिलाफ अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। इमाम की टिप्पणी के बाद नेशनल काउंसिल आफ रजिस्टेंस ऑफ ईरान ने उनके इस बयान की आलोचना की है।