• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IS के लिए खौफ है वाहिदा, कलम कर देती हैं आतंकियों के सिर

वाहिदा के खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आतंकी संगठन ने उन्हें मोस्ट वॉन्टेड करार दिया है।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 30 Sep 2016 04:51:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Sep 2016 04:55:10 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IS के लिए खौफ है वाहिदा, कलम कर देती हैं आतंकियों के सिर

बगदाद। आतंकी संगठन आईएस के लिए इराक की रहने वाली वाहिदा मोहम्‍मद खौफ के रूप में सामने आई हैं। वह आईएस के लड़ाकों का सिर कलम कर देती हैं और उनके शवों को जला देती हैं। इसलिए उन्हें हेड कुकिंग हाउस वाइफ के नाम से भी जाना जाता है।

वाहिदा (39) कहती हैं कि यदि आपको मेरी बातों पर यकीन नहीं हो, तो आप मेरे फेसबुक पेज पर इन दस्तावेजों को देख भी सकते हैं। वाहिदा उर्फ उम हनादी के खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आतंकी संगठन ने प्रधानमंत्री से ज्यादा उन्हें वॉन्टेड करार दे दिया है।


ISIS बेच रहा है यौन गुलाम, सऊदी अरब के लोग कर रहे खरीददारी

आईएस प्रमुख अबु बकर अल बगदादी ने वाहिदा को जान से मारने की धमकी दी है। वाहिदा ने बताया कि छह बार उसे मारने की कोशिश की गई, लेकिन मैं इन धमकियों से डरने वाली नहीं हूं। साल 2004 में उनके घर के बाहर कार बम धमाके में उन्हें मारने की कोशिश की गई।

इसके अलावा साल 2006, 2009, 2010, 2013, 2014 में भी उन पर हमले किए गए। वाहिदा इराकी शहर मोसुल से 70 किमी दूर बसे शहर सिर्त में आईएस के खिलाफ जंग कर रहे 70 लड़ाकों के ग्रुप को लीड कर रही हैं।

लाइफ सपोर्ट सिस्टम बंद होने ही वाला था और उसके मौत के दे दी मात

वह साल 2004 से ही आतंकियों के खिलाफ लड़ती आ रही हैं। वाहिदा मोहम्‍मद आईएस से अपने परिवार की मौत का बदला लेना चाहती हैं। आईएस से लड़ाई में वाहिदा के पहले पति, दूसरे पति, पिता और तीन भाईयों को खो दिया। वह आतंकियों का सिर कलम कर उसे आग में पका देती हैं और उनके शवों के जला देती हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।