
बगदाद। इराक के रहने वाले आमिर अशोर अपने देश को सुरक्षित बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैं इराक का अकेला गे एक्िटविस्ट के रूप में नहीं पहचान बनाना चाहता हूं।
मगर, इस तमगे से मुक्ित पाना आसान नहीं है। मूल रूप से इराकी कुर्दिस्तान के सुलेमानिया के रहने वाले आमिर को उनकी सेक्सुएलिटी के कारण मारा पीटा गया और गिरफ्तार किया गया।
साल 2015 में जिंदगी खतरे में पड़ती देख वह भाग निकले और उन्होंने स्वीडन में शरण ली। अब 26 साल के हो चुके आमिर कई यातनाओं से गुजर चुके हैं, जिसके बारे में लोग सोच सकते हैं, लेकिन कोई भी चीज नहीं बदली है। वह कहते हैं कि यह निश्िचत रूप से एक चयन की बात नहीं है।
मंगल की यात्रा के लिए नासा ने दिया रोबोट बनाने का खुला चैलेंज
यह आसान नहीं है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं बचा है, जिसे मैं कर सकता हूं। हर वह चीज, जिससे मैं गुजरा हूं, हर वह व्यक्ित, जिससे मैं मिला और जिसने मुझे प्रेरित किया। यह सब प्रसांगिक है।
आमिर इराक्वीर (IraQueer) नाम के संगठन के संस्थापक हैं, जो इराक में काम कर रहा एक मात्र एलजीबीटी के अधिकारों के बारे में जागरुकता फैलाने वाला संगठन है।
14 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी सिस्को: रिपोर्ट
यह संगठन अपने अधिकांश कामों को गुपचुप तरीके से करता है। कार्यकर्ताओं के बढ़ते नेटवर्क में अधिकांश अपने असली नाम की जगह पर छद्म नामों का उपयोग करते हैं।
वे पूरी तरह से भूमिगत होकर काम करते हैं, नहीं तो उन्हें अस्वीकार करने वाले परिवार के सदस्य, पुलिस अधिकारी और सशस्त सतर्क गिरोह उनकी हत्या कर सकते हैं।