• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी की रात ही मर गई 8 साल की बच्ची, दुनिया में रोष

बच्‍ची की शादी उससे पांच गुना अधिक उम्र के आदमी के साथ हुई थी। शादी की रात अंदरूनी चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 07 Jun 2016 11:14:59 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jun 2016 12:44:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शादी की रात ही मर गई 8 साल की बच्ची, दुनिया में रोष

साना। यमन में आठ साल की एक बच्ची की मौत उसकी शादी वाली रात को ही हो गई। हाल ही में हुई इस घटना ने दुनिया भर में बच्‍िचयों और महिलाओं के लिए काम करने वाले संगठनों में रोष पैदा कर दिया है।

उस मासूम गुडि़या की शादी उससे पांच गुना अधिक उम्र के आदमी के साथ की गई थी। शादी की रात ही अंदरूनी चोट के कारण उसकी मौत हो गई। कम उम्र की लड़कियों की शादी अपने से दो से तीन गुना अधिक उम्र के व्‍यक्‍ितयों से किया जाना यमन में आम चलन में है।


यह भी पढ़ेंः मेडल बेचने को मजबूर एथलीट को यूं होगी मदद

हालांकि, ऐसा नहीं है कि दुनिया के अन्‍य देशों में ऐसा नहीं होता है, लेकिन यमन में यह परंपरा काफी आम है। एक अनुमान के मुताबिक अधिकांश लड़कियों की शादी 15 साल से कम उम्र में पौढ़ व्‍यक्‍ित के साथ कर दी जाती है।

यमन में गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले लोगों की संख्‍या 80 फीसद हैं। इसके कारण लोग अपनी बेटियों को बचपन में ही बेच देते हैं। इसके बदले में उन्हें काफी पैसा मिल जाता है, लेकिन मासूम बच्‍िचयों की जिंदगी नर्क सी हो जाती है। यद‍ि वे बच भी जाती हैं, तो कम उम्र में मां बनने के कारण बड़ी संख्‍या में लड़कियों की मौत हो जाती है।

यह भी पढ़ेंः मां के बचने की गुंजाइश नहीं थी, लेकिन बेटे ने ऐसा क्‍या कहा कि वह जिंदा हो गई

इससे पहले साल 2010 में भी एक ऐसा मामला सामने आया था। यमन में ही बच्चे को जन्म देते हुए एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। यमन में ऐसे बहुत से मामले सुनने में आते हैं। अनुमान है कि इस देश में करीब एक चौथाई से अधिक छोटी बच्चियों की शादी अधेड़ पुरुषों से कर दी जाती है और वे कई बार असमय मौत का शिकार भी हो जाती हैं।

यह भी पढ़ेंः डेनमार्क में नहीं हो रहे थे बच्‍चे, इस अनोखे कैंपेन ने बढ़ाई आबादी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।