
बीजिंग। फ्राय फिश का एक अजीब वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसे जॉम्बी फिश के नाम से शेयर किया जा रहा है। चीन की लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वेइबो में यू यू यू नाम के एक यूजर ने दिसंबर 2017 में भयावह वीडियो पोस्ट किया था।
इसमें एक डीप फ्राय मछली को दिखाया गया है, जिसे जब खाने के लिए परोसा जाता है, तो वह अचानक मचलने लगती है। यह तीन अन्य तली हुई मछलियों के साथ रखी हुई थी। वीडियो को दक्षिण चीन के हुनान प्रांत में हेंगयांग में शूट किया गया था।
एक महिला स्थानीय भाषा में कह रही है, "अरे नहीं, नहीं! यह तड़प रही है!" कई वेइबो यूजर्स ने कहा कि यह "बहुत क्रूर" था कि एक जिंदा मछली को फ्राय कर दिया गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या वे यह नहीं सोचते कि यह भयावह है? वे मछली को फ्राय करने से पहले उसे मार क्यों नहीं सकते थे?
लिली जीजी जिजी नामकी एक अन्य यूजर ने इस मामले की वैज्ञानिक व्याख्या करने की कोशिश की। उसने कहा कि वैज्ञानिक सच्चाई के अनुसार, चेतना नहीं होने के बावजूद किसी भी जीव की सभी कोशिकाएं मर नहीं जाती हैं, उनमें संवेदना होती है।
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कुछ शर्तों के साथ किम जोंग से बात करने को तैयार
लिलिगा नाम की एक अन्य यूजर ने कहा कि यदि इसे मारने के बाद पांच मिनट या उससे ज्यादा देर से पकाया गया होता, तो वह शायद तड़पती नहीं। इसी तरह की घटना चीन में 2015 में हुई थी।
यह भी पढ़ेंः यहां गर्मी से बेहाल हुए लोग, 40 डिग्री सेल्सियस में पिघल रही हैं सड़कें