
रियाद। सऊदी अरब के लोग आतंकी संगठन आईएस के जिहादियों से यौन गुलामों की खरीदारी कर रहे हैं। हाल ही में इराकी शहर अल-शिरकत की लड़ाई में मोबेलाइजेशन यूनिट के द्वारा मारे गए एक जिहादी के सेलफोन में लड़कियों की खरीदबिक्री की भयानक तस्वीरें देखने को मिली थीं।
सन ऑनलाइन की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई है। मोबेलाइजेशन यूनिट उन बलों में से है, जो इराकी कस्बों को आईएस के कब्जे से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रही है। इन इलाकों में आईएस ने दो साल पहले कब्जा कर लिया था।
दिलचस्प बात यह है कि सऊदी अरब उन चुनिंदा देशों में से एक है, जो आतंकी संगठन आईएससे लड़ने के लिए एकजुट हुए हैं। हालांकि, रिपोर्ट है कि पिछले कुछ वर्षों में इस्लामी आतंक के लिए सऊदी में समर्थन व्याप्त हो गया है। सऊदी अरब यातना, दंड और क्रूर हत्याओं सहित मानव अधिकारों के उल्लंघन के लिए कुख्यात है।
चीनी मीडिया में खौफ, भारत तैनात करेगा एटम बम से लैस राफेल जेट
इराक की यजीदी महिलाओं को सेक्स स्लेव्स बनाकर बेचा जा रहा है। मारे गए जिहादी के मोबाइस से जो तस्वीरें मिली हैं, उनसे पता चल रहा है कि महिला यौन गुलामों की नीलामी सउदी अरब में हो रही है। इसमें लड़ाके की महिला के साथ होटल में अश्लील तस्वीरें भी हैं। तस्वीरों से पता चला कि लड़ाका लंबे समय से आईएस से जुड़ा हुआ है।
एक प्रवक्ता ने बताया कि हमें उम्मीद है कि आईएस द्वारा गुलाम बनाई गई सभी इराकी महिलाओं को हम आजाद करवा लेंगे। फिर वह चाहें इराक में हो या इराक के बाहर। उन महिलाओं को बुनियादी मानवाधिकार नहीं दिए गए हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं क्योंकि फोर्स सभी इराकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
हाल ही में आईएस के कब्जे के छुड़ाई गई 18 साल की सेक्सस्लेव ने बताया कि उसे कैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचा गया। उसे खरीदने की बोली लगाने वालों में सीरिया, इराकी लोगों के अलावा पश्चिमी देशों के लोग भी शामिल थे। सबसे ज्यादा मांग वाली खूबसूरत लड़कियों को खाड़ी देशों के ग्राहकों को बेचा गया था।
स्वच्छ भारत मिशन की कहानी प्रकाशित करेगी कॉमिक सीरीज अमर चित्र कथा
उसने बताया कि अपने मालिक की बास सुनकर उसे पता चला कि सेक्स ट्रेड कितना ऑर्गेनाइज है। उसने सुना कि एक व्यक्ति तीन से अधिक महिलाओं को नहीं खरीद सकता, जब तक कि वह सीरिया, तुर्की या खाड़ी देश का रहने वाला नहीं हो।
इराक और सीरिया में काम कर रहे कार्यकर्ताओं और संगठनों के अनुसार करीब 3,000 महिलाओं और लड़कियों को आईएस ने यौन गुलाम के रूप में बंदी बनाकर रखा है। जो महिलाएं देह व्यापार में जाने से इंकार कर देती हैं, उनकी हत्या कर दी जाती है।