
रक्का। आतंकी संगठन आईएसआईएस अब दरिंदगी की हद पार कर चुका है। उसने हाल ही में जो तस्वीरें जारी की हैं, वे साबित करती हैं कि आईएस के आतंकी इंसान नहीं हैवान हैं। आईएस ने दो मासूम बच्चों की तस्वीरें जारी की। इसमें से एक नवजात के सीने पर बम रखा हुआ था, जबकि दूसरी तस्वीर में 12 साल का एक बच्चा हाथ में मशीनगन लिए हुए दिख रहा है।
यह भी पढ़ें : 72 घंटे में आईएस के कब्जे से मुक्त होगा तिकरित
आतंकी संगठन आईएस ने इन बच्चों को 'नई पीढ़ी का शेर' बताया। दरअसल, इन दिनों आईएस महिलाओं को 'पाक लड़ाई' के नाम पर अपने बच्चों को बम के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए कह रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि बीते काफी वक्त से आईएस को छोड़ने वाले समर्थकों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में अब आईएस गरीब परिवारों से 20 हजार रुपए में उनके बच्चे खरीद रहा है।
यह भी पढ़ें : आईएस को बोको हराम की निष्ठा कबूल
मासूमों को आतंक की राह पर ढकेलने के लिए इस्लाम विरोधी कहानियां सुनाकर भड़काया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आईएस हर महीने करीब 300 बच्चों को आतंकी ट्रेनिंग देने के लिए भेज रहा है। इन बच्चों को 45 दिनों के प्रशिक्षण के बाद जंग लड़ने के लिए भेज दिया जाता है।