• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईएस ने तीन तरीकों से बंधकों की बर्बर हत्‍या को दिया अंजाम

आतंकी संगठन आईएस बर्बरता क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए 16 लोगों को तीन अलग-अलग तरीकों से हत्‍या करने का वीडियो जारी किया है।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 24 Jun 2015 09:51:50 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2015 04:36:41 PM (IST)
आईएस ने तीन तरीकों से बंधकों की बर्बर हत्‍या को दिया अंजाम

मोसुल। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) बर्बरता क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए 16 लोगों को तीन अलग-अलग तरीकों से हत्‍या करने का नया प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया है। आतंकी कैदियों को नए-नए तरीकों से तड़पा कर मौत के घाट उतार रहा है। मारे गए सभी 16 लोगों पर आईएस के खिलाफ जासूसी करने का आरोप है।

आईएस के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 7 मिनट के इस वीडियो को इराक के मोसुल में फिल्माया गया है। आतंकियों ने इन लोगों की हत्‍या करने से पहले हर एक का इंटरव्यू किया था।


यह भी पढ़ें : 144 साल के बुजुर्ग जैसी दिखने वाली अना है 18 साल की

वीडियो में दिखाया गया है कि नारंगी जंपशूट पहने पांच कैदी एक पिंजरे में बंद हैं। इसके बाद आतंकी उन्हें एक स्वीमिंग पूल में पिंजरे सहित डुबो देते हैं। इस दौरान पानी में कैदियों काफी देर छटपटाने के बाद दम तोड़ देते हैं।

दूसरे दृश्‍य में आईएस आतंकी कार में बंधकों को जबरन बिठाकर उसे बाहर से लॉक करते दिखते हैं। इसके बाद एक आतंकी रॉकेट लॉन्चर से उस कार को उड़ा देता है। बंधक कार के अंदर ही जिंदा जल जाते हैं।

यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स को दिया ऐसा होमवर्क, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा

तीसरे दृश्‍य में सात कैदी घुटनों के बल बैठे दिखते हैं। इनकी गर्दन पर पहले आईएस का आतंकी विस्‍फोटकों की लड़ी लगाता है और बाद में उसे डेटोनेट कर उड़ा देता है।