• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Iran Conflict: इजरायल की एक और कामयाबी, एयर स्ट्राइक में नसरल्लाह का दामाद भी मारा गया, अब क्या करेगा ईरान

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, बेंजामिन नेत्यनाडू और उनकी सेना ईरान पर बड़ा हमला की योजना बना रहे हैं, जिसमें परमाणु ठिकानों और तेल स्रोतों ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 03 Oct 2024 10:23:17 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Oct 2024 02:31:27 PM (IST)
Israel Iran Conflict: इजरायल की एक और कामयाबी, एयर स्ट्राइक में नसरल्लाह का दामाद भी मारा गया, अब क्या करेगा ईरान
हसन जाफर अल-कासिर हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का दामाद था।

HighLights

  1. अब आरपार की लड़ाई के मूड में इजरायल
  2. नसरल्लाह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को
  3. ईरान पर और प्रतिबंध लगा सकता है US

एजेंसी, यरुशलम (Israel Iran Conflict 2024)। ईरान के हमले के बाद इजरायल आरपार की लड़ाई के मूड में है। ताजा खबर यह है कि गुरुवार सुबह इजरायल की सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ी एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया। लेबनान में बीते 24 घंटों में 46 लोगों की मौत हुई है, जबकि 85 से अधिक घायल हैं।

इस बीच, खबर है कि इजरायल किसी भी वक्त ईरान के परमाणु और तेल ठिकानों पर हमला कर सकता है। इस सूचना के बाद अमेरिका में भी हलचल तेज है। खुद राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार अपडेट ले रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति इजरायल के रुख से सहमत नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन वह इस बात से सहमत नहीं हैं कि ईरान के परमाणु ठिकानों और तेल संसाधनों पर हमला किया जाए। बाइडन ने जोर दिया कि इजरायल को आनुपातिक रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अब अमेरिका पूरी तरह से इजरायल के साथ आ गया है। ईरान के खिलाफ अमेरिका कुछ अन्य पाबंदियां लगाने की घोषणा भी कर सकता है।

एयर स्ट्राइक में मारा गया नसरल्लाह का दामाद हसन जाफर अल-कासिर

इजरायल की सेना ने लेबनान के साथ ही सीरिया में भी एयर स्ट्राइक की है। सीरिया की राजधानी दमिश्क में उस समय इजरायल को बड़ी सफलता हाथ लगी जब हमले में हसन जाफर अल-कासिर मारा गया।

हसन जाफर अल-कासिर हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का दामाद था। इस हमले में लेबनान के दो और लोग मारे गए थे। बता दें, हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए ही ईरान ने इजरायल पर 200 मिसाइलें दागी थी।

Israel Iran Conflict: भारतीय शेयर बाजार पर असर

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बाद पहली बार गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार खुला। जैसी कि आशंका जताई जा रही थी, शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 995.92 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 83,270.37 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 269.80 अंक फिसलकर 25,527.10 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

इजरायल और ईरान में टकराव की आशंका से विश्व बाजार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमत में ढाई प्रतिशत तक का उछाल आया है।

naidunia_image

लेबनान में 8 इजरायली सैनिकों की मौत

हिजबुल्ला के प्रभाव वाले दक्षिणी लेबनान में जबरदस्त जंग छिड़ी है। यहां हिजबुल्ला ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें इजरायल के आठ सैनिक मारे गए और 27 घायल हो गए। मारे गए सैनिकों में तीन कैप्टन स्तर के अधिकारी हैं। इजरायली सेना ने हिजबुल्ला के 20 लड़ाकों को मारने का दावा किया है।