• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल के इमरजेंसी रूम में हुए भर्ती

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sat, 15 Jul 2023 09:22:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Jul 2023 09:33:30 PM (IST)
Israel: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल के इमरजेंसी रूम में हुए भर्ती

Israel PM hospitalized: इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। द टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार 73 वर्षीय नेतन्याहू को तेल हाशोमर के शीबा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के रास्ते में नेतन्याहू पूरी तरह से सचेत थे और अस्पताल पहुंचने पर खुद चल अस्पताल के भीतर गये। बता दें कि तेल हाशोमर, तटीय कैसरिया के करीब है, जहां नेतान्याहू का निजी निवास है। इज़रायली मीडिया ने कहा कि जब उन्होंने अस्वस्थ महसूस करने की सूचना दी तो वह घर पर ही थे। प्रधानमंत्री को उनके घर से काफिले द्वारा लाया गया था, जहां वह सप्ताहांत बिता रहे थे।

फिलहाल हालत स्थिर

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया, ''उनकी हालत अच्छी है और उनका चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि बाद में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। टाइम्स ऑफ इजराइल ने नेतन्याहू के करीबी सूत्रों और हिब्रू मीडिया के हवाले से खबर दी है कि उन्होंने पहले भी अच्छा महसूस नहीं होने की शिकायत की थी। इससे पहले नेतन्याहू अक्टूबर की शुरुआत में योम किप्पुर के यहूदी उपवास के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सबसे लंबे समय तक कार्यरत

73 वर्षीय नेतन्याहू इजरायल के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता हैं। उन्होंने इस कार्यालय में 15 वर्षों तक सेवा की है। कहा जाता है कि नेतान्याहू आम तौर पर अच्छे स्वास्थ्य में रहते हैं। समाचार एजेंसी एपी ने इजरायल के एक प्रमुख समाचार साइट वाल्ला के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू घर पर ही बेहोश हो गए थे। हालांकि, उपचार के दौरान वह होश में आ गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।