
लंदन। नॉर्थ यॉर्कशायर में एक गाय का सिर पेड़ में फंसा था। उसने वहां से निकाले की काफी कोशिश की, लेकिन जब विफल रही, तो फार्म के मालिक ने फायरफाइटर्स और वेटनरी डॉक्टर को उसकी मदद करने के लिए बुलाया।
वेटनरी डॉक्टर और 4 फायरफाइटर्स की टीम ने मिलकर फार्म में मौजूद मशीनरी की मदद से गाय को बचाने का अभियान शुरू किया। उसे वहां से निकालने में परेशानी महसूस होने पर गाय को बेहोश कर दिया गया।
अग्निपरीक्षा देते हुए फिसला पिता का पैर, अंगारों पर गिरा बेटा झुलसा
बाद में क्रू के सदस्यों ने आरी और अन्य उपकरणों की मदद से उसे मुक्त कराया। नॉर्थ यॉर्कशायर के फायर सर्विस ने गाय के बचाव अभियान की तस्वीरें ट्वीट कीं।
बच्चों को हाफ टिकट पर बर्थ देने का नियम बदलकर रेलवे ने कमाए 20 करोड़ रुपए
इसमें दिख रहा था कि आखिर में उन्होंने गाय को मुक्त करा लिया और मैदान में घास चरती हुई दिखी। आखिरी ट्वीट में लिखा गया, 'हैप्पी एंडिंग फॉर ऑल'।