• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

इटली की सबसे फेमस वाइन चुरा ले गए चोर, कीमत इतनी ज्यादा कि गोवा में खरीद लेंगे 4 लग्जरी विला

इटली के टस्कनी में मशहूर वाइन की बोतलें चोरी हो गईं। कंपनी ने इसे इटली के इतिहास की सबसे बड़ी वाइन चोरी बताया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 01:38:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 01:38:19 PM (IST)
इटली की सबसे फेमस वाइन चुरा ले गए चोर, कीमत इतनी ज्यादा कि गोवा में खरीद लेंगे 4 लग्जरी विला
7 नकाबपोश चोर दो ट्रकों में माल भरकर फरार हो गए (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. इटली में 54 करोड़ की वाइन चोरी, सबसे बड़ी वारदात
  2. टस्कनी के एंटिनोरी गोदाम से 30 हजार बोतलें गायब
  3. Tignanello, Solaia समेत महंगी ब्रांड की वाइन चोरी

डिजिटल डेस्क नईदिल्ली। इटली के टस्कनी में मशहूर वाइन कंपनी मार्केसे एंटिनोरी के गोदाम से करीब 5 मिलियन यूरो (लगभग 54.29 करोड़ रुपये) की 30 हजार रेड वाइन बोतलें चोरी हो गईं। इसका खुलासा बीती सोमवार सुबह कर्मचारी के गोदाम पहुंचने पर हुआ, जिसके बाद कंपनी के एक प्रतिनिधि ने इसे इटली के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी वाइन चोरी बताया।

विदेश भेजने के लिए पैक था माल, अलार्म बंद कर की चोरी

रॉयटर्स के मुताबिक, चोरी की यह घटना पिछले वीकेंड कॉर्टोना स्थित वेयरहाउस में हुई। सीसीटीवी फुटेज में कुल 7 नकाबपोश चोरों को देखा गया, जिन्होंने पहले अलार्म सिस्टम को बंद किया और फिर वाइन के बॉक्सों को दो ट्रकों में लादकर फरार हो गए।


एएफपी के हवाले से कंपनी ने बताया कि यह उनका सबसे बड़ा गोदाम है, जहां दुनियाभर में भेजने के लिए वाइन को पैक करके रखा गया था। लेकिन उसे डिस्पैच करने से पहले ही चोरों ने उसे चुरा लिया।

Tignanello, Solaia समेत 3 महंगी रेड वाइन चोरी

एएफपी के मुताबिक, चोरों ने कंपनी की सबसे महंगी रेड वाइन चुराई है, जिसमें Tignanello, Solaia, Guado al Tasso शामिल हैं। इन बोतलों की कीमत 120 से 130 यूरो के बीच होती है।

रॉयटर्स ने बताया कि अकेले सोलाया ब्रांड की ही 8 से 10 हजार बोतलें चोरी हुई हैं। ये सभी प्रीमियम रेड वाइन हैं, जिन्हें लोग लंबे समय तक अपने शोकेज में भी रखते हैं।

1385 से वाइन बना रही इस कंपनी ने दुनिया भर के अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि वे अनऑथराइज्ड लोकेशन्स से वाइन खरीदने से बचें।

इटली में बढ़ रही वाइन चोरी की वारदातें

रॉयटर्स के मुताबिक, इससे पहले जुलाई महीने में मोंटाल्सिनो की बानफी वाइनरी में भी ऐसी ही चोरी हुई थी। इसके बाद पिछले महीने सितंबर में उत्तरी पीडमोंट इलाके से बैरोलो वाइन की 3000 बोतलें चुराई गई थीं। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को ढूंढने की कोशिश कर रही है।