• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से हटे जो बाइडन, कमला हैरिस की उम्मीदवारी का किया समर्थन, ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इन्हीं कमजोरियों को लेकर बाइडन पर निशाना साध रहे थे। इसके चलते कई संस्थाओं के सर्...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jul 2024 12:46:25 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jul 2024 08:11:25 AM (IST)
US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से हटे जो बाइडन, कमला हैरिस की उम्मीदवारी का किया समर्थन, ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया

HighLights

  1. डेमोक्रेटिक पार्टी के बढ़ रहे दबाव के बीच किया फैसला
  2. कहा, पार्टी और देश के हितों के लिए हट रहे हैं पीछे
  3. पार्टी का दावेदारी छोड़ने के लिए दबाव बढ़ता जा रहा था

वाशिंगटन, रायटर। अमेरिका में 81 वर्षीय राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी से पीछे हटने का ऐलान किया है। साथ ही कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया है। इसके बाद विरोधी डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी आई गई है। ट्रंप ने कहा है कि उनके लिए कमला हैरिस को हराना आसान होगा।

नवंबर में होने वाले चुनाव में 2025 से चार वर्षों के लिए राष्ट्रपति का चुनाव होना है। खराब स्वास्थ्य और स्मृति दोष के चलते बाइडन पर उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी का दावेदारी छोड़ने के लिए दबाव बढ़ता जा रहा था।

उनके प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इन्हीं कमजोरियों को लेकर बाइडन पर निशाना साध रहे थे। इसके चलते कई संस्थाओं के सर्वे भी बाइडन को ट्रंप के मुकाबले कमजोर प्रत्याशी का संदेश दे रहे थे। हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठाकर बाइडन पर अगले कार्यकाल के लिए उम्मीदवारी छोड़ने का दबाव बढ़ा दिया था।


naidunia_image

ओबामा की राय का महत्व इसलिए भी ज्यादा था क्योंकि बाइडन उनके साथ उप राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर चुके थे। एक्स पर अपने पोस्ट में बाइडन ने कहा है कि वह जनवरी 2025 तक देश के राष्ट्रपति और अमेरिकी सेनाओं के कमांडर-इन-चीफ बने रहेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर कार्य करना उनके लिए गौरव की बात है।

देश और डेमोक्रेटिक पार्टी के सर्वोच्च हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव से अपनी उम्मीदवारी को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, जल्द ही वह राष्ट्र के नाम संबोधन में कई नई बातें बताएंगे। बाइडन के चुनाव मैदान से हटने के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने की संभावना प्रबल हो गई है।

अगर ऐसा होगा तो पहली अश्वेत महिला अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेगी। इस सिलसिले में बराक ओबामा का पत्नी मिशेल ओबामा का नाम भी चर्चा में है, हालांकि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा इसको लेकर पूर्व में इन्कार करते रहे हैं।

US President Joe Biden tweets, "My fellow Democrats, I have decided not to accept the nomination and to focus all my energies on my duties as President for the remainder of my term. My very first decision as the party nominee in 2020 was to pick Kamala Harris as my Vice… pic.twitter.com/jGUHKMjRgA

— ANI (@ANI) July 21, 2024