
वॉशिंगटन। क्रेमलिन का एक वीडियो कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें एलियन के धरती पर हमले की बात कही गई है। इस वीडियो में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ राष्ट्रपति ओबामा के बीच हुई बातचीत को सुना जा सकता है।
इसमें सितंबर 2017 में एक कथित एलियन अटैक की चेतावनी अमेरिका की ओर से दी गई है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 27 अक्टूबर को सामने आए इस वीडियो में अमेरिका ने चेतावनी दी है कि एलियंस धरती पर आ रहे हैं और साल 2017 में वे यहां आ जाएंगे।
बच्चों को पालने के लिए अकेली मां बनी 'शुगर बेबी'
वीडियो में एक नरेटर कहता है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से संदेश देते हुए बिडेन ने एलियन के धरती पर आक्रमण करने की स्थिति में वर्ल्ड वाइट मिसाइल डिफेंस सिस्टम की योजना पर बात की। इस मामले में बराक ओबामा रूस के राष्ट्रपति से सहयोग की मांग कर रहे हैं।
इस कथित छह मिनट के वीडियो में कहा गया है कि नासा ने इस बात की पुष्टि की है कि यूएफओ की एक लहर हमारे सिस्टम में आ रही है और एलियन का आक्रमण धरती पर सितंबर 2017 में होगा। वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि नूरेमबर्ग, जर्मनी के आकाश के ऊपर सैकड़ों की तादात में यूएफओ को लड़ते हुए देखा जा सकेगा।