
ब्रिटेन। एक लर्नर ड्राइवर ने अपनी एक करोड़ रुपए कीमत की सोने की सुपर कार मेसेराती छह महीने के बाद फिर से सड़क पर उतारी। पुलिस ने जब यह देखा कि इस कार का बीमा नहीं है, तो उसने गोल्ड प्लेटेड सुपर कार को जब्त कर लिया।
साउथ-वेस्ट लंदन में किंग्सअन के अधिकारियों ने कार को जब्त किया। यह सुपर कार महज, पांच सेकंड में 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। माना जा रहा है कि यह वही कार है, जिस पर वेस्टमिनिस्टर में अवैध रूप से खड़े करने पर अप्रैल में जुर्माना लगाया गया था।
दुनिया में सबसे खराब प्रदर्शन कर रही है मंगोलिया की मुद्रा
ब्रिटेन की सड़कों में इन दिनों सुपरकार्स का चलन है। सैकड़ों की तादात में यहां सुपरकार्स दिखाई दे रही हैं। पिछले हफ्ते क्रोम मर्सडीज-बेंज मैक्लॉरेन और सिल्वर लैंबोर्गिनी राजधानी में देखी गईं थीं।
ये कारें यहां नियमित रूप से दिखाई देने लगी हैं। धनी अरब के लोग अपनी मॉडिफाइड कारों को यहां लेकर आ रहे हैं। इन कारों के मालिक अक्सर अपनी कारों को यहां गर्मियों से पहले भिजवा देते हैं, ताकि जुलाई और अगस्त में जब वे यहां आएं, तो उन्हें उनकी कारें मिल सकें।
मंगल की यात्रा के लिए नासा ने दिया रोबोट बनाने का खुला चैलेंज
कई अरब 40 लाख रुपए तक खुशी से खर्च कर अपनी सुपर कारों को कार्गो प्लेन में पार्क करके यहां भिजवाते हैं। पिछले साल स्वारोस्की क्रिस्टल्स वाली मर्सेडीज कार और 10 करोड़ रुपए की पैगानी हुआयरा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।