
वॉशिंगटन। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी पुलिस को चोरी के एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा क्योंकि उसकी प्रेमिका गिरफ्तारी से पहले आखिरी बार उसके साथ सेक्स करना चाहती थी।
आखिरकार पुलिस ने फ्लोरिडा में रेयाल पैट्रिक (34) और उसकी प्रेमिका लिएनी हन (30) को छह घंटे तक चले ड्रामे के बाद उनके मोबाइल होम से गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें : 13 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने वाली लड़की को हुई जेल
सशस्त्र हथियारों के साथ चोरी करने के आरोप में पुलिस बुधवार रात को पैट्रिक को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। मोबाइल होम के अंदर पैट्रिक और उसकी प्रेमिका के पास हथियार नहीं थे। दोनों ने घर के बाहर आने से इंकार कर दिया।
पुलिस से बातचीत के दौरान हन ने कहा कि वह घर से बाहर आ जाएगी, लेकिन वह गिरफ्तारी से पहले एक आखिरी बार अपने प्रेमी के साथ सेक्स करना चाहती है। आखिर में दोनों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को स्वाट टीम को मौके पर बुलाना पड़ा।