
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। सबसे तेज भूकंप के झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 मापी गई है। इतना ही नहीं कैंटरबरी में दी जा रही जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भूकंप के 123 झटके आ चुके हैं।
इनका दायरा सेंट्रल क्राइस्टचर्च से 150 किमी के बीच है। सरकार की वेबसाइट के मुताबिक क्राइस्टचर्च शहर से 91 किलोमीटर दूर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यही नहीं, सरकार ने सुनामी की चेतावनी दी है।
इंदौर में रहने वाले एसबीआई बैंक के रिटायर्ड अधिकारी ओपी कोसरवाल का बेटा राहुल कोसरवाल न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च से पीएचडी कर रहा है। उसने वहां के हालातों के बारे में बताया कि यहां स्थिति बहुत खराब हो गई है।
भूकंप के कारण कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं, तो कई बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। सुनामी की पहली लहर ने दक्षिणी द्वीप के पूर्व-उत्तर तट पर दस्तक दी है। उत्तर और दक्षिणी द्वीप के पूर्वी तट पर जल्द ही सुनामी की लहरों के आने की आशंका जताई जा रही है।

न्यूजीलैंड में भूकंप के बाद आई सुनामी, 2 की मौत
इससे वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च और चाथम द्वीप प्रभावित होंगे। पहली लहर बड़ी नहीं थी और कई घंटों तक लहरें आती रहेंगी। सिविल डिफेंस ने 7.5 तीव्रता के भूकंप के आने के तत्काल बाद ही साउथ आईलैंड को खाली कर देने की सलाह दी थी।
मिनिस्ट्री ऑफ सिविल डिफेंस कोस्टल साउथ आईलैंड, नॉर्थ आईलैंड और चाथम आईलैंड के सभी निवासियों को ऊंची जगहों पर चले जाने के लिए कहा है। सुनामी एक्टिविटी कई घंटों तक जारी रह सकती है और चेतावनी को रद्द किए जाने तक इसका खतरा वास्तविक माना जाना चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी, 2011 में न्यूजीलैंड के इस सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च में भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 थी।
पहले बिक नहीं रहा था, अब ट्रंप के घर की लगी इतनी बड़ी बोली
इस भूकंप के चलते 185 लोग मारे गए थे। सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से कहा कि भूकंप के बाद झटकों से सतर्क रहें। यूएस जिऑलजी सर्वे ने बताया है कि न्यूजीलैंज के शहर क्राइस्टचर्च के 91 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थानीय समयानुसार रात 11.02 बजे रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है।