
लंदन। आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती होने के लिए लंदन से भागी तीन किशोरियों में से एक, कदीजा सुल्ताना की मौत हो गई है। सुल्ताना के साथ उसकी दो और सहेलियां, शमीमा बेगम और अमीरा अबेस ने भी अपना घर छोड़ दिया था।
आईटीवी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रक्का में रशियन हवाई हमले में उसकी मौत हुई है। उसके परिवार को कुछ हफ्ते पहले इस बात की जानकारी मिली और इंटरव्यू के दौरान उसकी बहन ने यह बात बतायी। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सुल्ताना ब्रिटेन वापस आना चाह रही थी और अपनी परिवार के संपर्क में थी।
पिज्जा के प्यार में अमेरिकी किशोर ने छोड़ दिया आईएस का साथ
23 फरवरी, 2015 को 16 वर्षीय कदीजा, 15 वर्षीय शमिमा बेगम और 15 वर्षीय अमीरा के साथ भाग गई थी। कदीजा के परिवारिक वकील ने गुरुवार को रायटर को बताया कि कुछ दिनों पहले सीरिया के रक्का में उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि उसकी मौत रशियन हवाई हमले में हुई।
तीनों किशोरियों ने पूर्वी लंदन स्थित अपने घर से भाग कर इंस्तांबुल की उड़ान ली। पुलिस के अनुसार, पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहीं ये तीनों लड़किया अपने एक दोस्त से प्रेरित थीं, जिसने दिसंबर 2014 में आईएस ज्वाइन किया था।