
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक दल अपने प्रचार के लिए टीवी, रेडियो, अखबार, होर्डिंग्स, पोस्टर्स, वॉट्सऐप और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही हैं। मगर, ‘पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी’ (PTI) के एक नेता ने ऐसा पोस्टर लगाया है, जो ट्विटर पर काफी लोकप्रिय हो गया है।
पोस्टर पर बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित की तस्वीर लगाई गई है। यह पोस्टर पाकिस्तान के शहर मुल्तान में लगा हुआ है। इसके बाद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इस पोस्टर में पीटीआई पार्टी के नेता सरदार अब्बास डोगर हैं, जिनकी पार्टी का चिन्ह क्रिकेट का बैट है।
इसके अलावा पोस्टर में एक बच्चा और अमिताभ बच्चान व माधुरी दीक्षित भी हैं। बस लोगों को यही नहीं समझ आया की पाकिस्तान के इलेक्शन में बिग-बी और माधुरी की जरूरत क्यों पड़ गई?
पोस्टर वायरल होने के बाद ट्विटर पर यूजर कमेंट कर रहे हैं। अधिकतर यूजर ने इस पोस्टर को अमिताभ बच्चन को टैग किया है। हालांकि, यह अपने तरीका का अनोखा कैंपेन नहीं है। एक उम्मीदवार ने कूड़े के ढेर पर बैठकर खाना खाया। इस खबर ने भी पाकिस्तान में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
पोलैंड के कपल को कश्मीर इतना पसंद आया कि झेलम के तट पर फिर से की शादी
वहीं, PML-N के एक उम्मीदवार ने तो सारी हदें ही पार कर दी। वह एक असली का शेर खरीदकर ले आया और उसे लाहौर की सड़कों में घुमाकर पार्टी का प्रचार किया। बताते चलें कि पाकिस्तान में मुख्य मुकाबला इमरान खान के नेतृत्व वाली तहरीक ए-इंसाफ, नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) और बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच है।
इस चुनाव में कुल 11 हजार 855 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव 849 सीटों के लिए हो रहा है। इसमें से 272 सीटें नेशनल असेंबली या लोअर हाउस की हैं वहीं 577 सीटें प्रोवेंशियल असेंबली की हैं।
ऑटो ड्राइवर ने एनआरआई दंपित को लौटाया पांच लाख के गहने से भरा बैग