
पेरिस। दक्षिणी फ्रांस के बोर्डोक्स में हुए भीषण सड़क हादसे में 42 लोगों के मारे जाने की खबर है। पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस और लॉरी की टक्कर के बाद उसमें लगी आग के कारण हादसा इतना वीभत्स हो गया। हादसे में बस का ड्राइवर भी मारा गया है।
फ्रांस रेडियो के अनुसार, बस में सिर्फ बुजुर्ग ही सवार थे, जो छुटि्टयां मनाने के लिए जा रहे थे। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बस में कितने यात्री थे। यह हादसा वर्ष 1982 में ब्यूने में हुए हादसे के बाद सबसे भयंकर है, जिसमें 52 लोगों की मौत हुई थी।
यह भी पढ़ें : स्थानीय फुटबॉल क्लब की मदद के लिए मॉडल ने उतारे कपड़े
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। हादसे की जगह पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलां ने कहा कि इस घटना के बाद पूरे देश में शोक है।
यह भी पढ़ें : आईफोन5 एस को जीतने के लिए दो महिलाओं ने नंगे होकर किया डांस
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि करीब 50 फायरफाइटर्स ने बस-ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।