
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक शहर में एक लड़की अपने घर के अंदर कपड़े बदल रही थी। उस वक्त कुछ लड़कों ने छिपकर खिड़की से उसका वीडियो बना लिया गया। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए उसे कागज पर कुछ लिखकर खिड़की से थमा दिया।
दो लाइन के इस ब्लैकमेलिंग के लेटर का जवाब लड़की ने फेसबुक पर पूरी दुनिया के सामने दिया। लड़की ने लिखा कि 'रात करीब 12 बजे जब मैं अपनी दोस्त के साथ फोन पर बात कर रही थी, मैंने अपने कमरे की खिड़की पर किसी को खटखटाते देखा।
वह एक कागज लेने का इशारा कर रहा था। मेरा घर एक सुरक्षित कालोनी में है, जहां मेरे कमरे की खिड़की बगीचे की तरफ खुलती है। तीन लड़कों ने मेरी ही खिड़की से कपड़े बदलते हुए मेरा वीडियो बना लिया। उन्होंने खिड़की से ही एक नोट दिया और उसे पढ़ने के लिए कहा।
पत्नी पर लगे पति का रेप करने के आरोप, 29 घंटों तक किया रेप
इसमें लिखा था कि मैं तुरंत बाहर आकर उनकी बात सुनूं। मैंने मना किया, तो उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि बाहर निकल, तुझे बताते हैं। इतना सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं अपने पिता के साथ घर के बाहर गई। मगर, तब तक वो लोग भाग गए थे।
उनकी इतनी हिम्मत इसलिए थी क्योंकि वो जानते थे कि वो बच जाएंगे और वो बच भी गए। मेरे साथ हुई यह घटना कोई घटना पहली नहीं है और न ही मैं वो पहली लड़की हूं जो ये सब झेल रही है। हम अपनी सरकार के आगे इन लोगों के लिए गिड़गिड़ाते हैं, जबकि बलात्कारी खुले घूम रहे हैं।
नौकरी से निकाला, पति ने छोड़ा, फिर भी जारी है गाजियाबाद रेप पीड़िता की लड़ाई
उस लड़की ने फेसबुक पर लिखा कि महिलाएं अपने ही घरों में यौन हिंसा और शारीरिक शोषण झेल रही हैं। जो लोग ये सब हरकतें कर रहे हैं, वो तुम्हारे बेटे, भाई, पिता और तुम खुद हो। महिलाओं पर ये सब अत्याचार बंद करो। घर में कैद करो और वहां भी जीना हराम कर दो।
अगर आप चाहें तो इसे शेयर कर सकते हैं, लेकिन मेरे नाम के बिना क्योंकि मैं अपने पिता की चिंताएं और बढ़ाना नहीं चाहती। और सच कहूं तो, मेरा नाम इतना जरूरी भी नहीं है।