
माले। मालदीव के उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यामीन पिछले महीने एक हमले में बाल-बाल बच गए थे।
जिस नाव में यामीन सफर कर रहे थे उस पर 28 सितंबर को बम से हमला किया गया था। हमले में राष्ट्रपति तो बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनकी पत्नी एक और बॉडीगार्ड घायल हो गया था। वह साऊदी में हज यात्रा के बाद राजधानी वापस लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें : शांतिवार्ता के लिए बुलाकर तालिबान को पाकिस्तान नहीं मार सकता
एक अधिकारी ने बताया कि अदीब पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है और उन्हें जेल में रखा गया है। पुलिस के प्रवक्ता इस्माइल अली ने बताया कि अदीब को एयरपोर्ट पर उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह चीन की अपनी आधिकारिक यात्रा से वापस लौटे।