
बैंकॉक। थाईलैंड में होमवर्क नहीं कर पाने पर एक पिता अपने पांच वर्ष के लड़के को बुरी तरह पीटता है। वह लात से उसे कई बार मारता है। बेबस मां अपने बच्चे को बचाने के लिए लगातार मदद की गुहार लगती है, लेकिन पिता पर इसका कोई असर नहीं होता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने उस पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो को बच्चे की मां ने यू-ट्यूब पर अपलोड किया था। इसे लगातार शेयर किया जा रहा है और फेसबुक पर ही यह 25 हजार से अधिक बार शेयर किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि घटना के बाद से बच्चा सदमे में है।
यह भी पढ़ें : बच्ची के पालने के ऊपर था भूत, बेबी मॉनीटर में हुआ कैद
30 वर्षीय उस व्यक्ित को हाट याई पुलिस थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पेश किया गया। इस दौरान वह बार-बार कहता रहा कि जो हुआ उसके लिए उसे दुख है। उसने जो बच्चे को पढ़ाया था, वह उसे याद नहीं कर सका था, जिसके चलते उसे गुस्सा आ गया था और उसने बेटे को मारा था।
यह भी पढ़ें : 2020 तक दुनिया पर कब्जा कर लेगा आईएस!
नौकरी चले जाने के कारण वह तनाव में था और ड्रग्स के नशे में था। पुलिस की गिरफ्त में उसने कहा कि वह अपने लड़के को देखना चाहता है और उससे मांफी मांगना चाहता है।
पुलिस ने उस पर अवैध ड्रग लेने, हमला करने, बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करने का केस दर्ज किया है। थाई गिविंग ऑर्गेनाइजेशन परिवार के परिस्थिति की जांच करेगा और बच्चे के लिए थैरेपी सेशन की व्यवस्था करेगा।