
डबलिन। पुर्तगाल के लिस्बन से आयरलैंड के डबलिन जा रही एर लिंगस फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे यात्री को काट लिया और बाद में खुद ही मर गया। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय यात्री ने एक दूसरे यात्री से झगड़े के बाद उसे काट लिया था। बाद में विमान के चालक दल ने उसे अधिक हिंसक होने से रोक दिया।
इसके बाद युवक की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कोर्क में कराई गई। मगर, उसकी विमान में ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : चोर की प्रेमिका ने पुलिस से कहा, आखिरी बार एन्जॉय कर लेने दो
चालक दल ने तीन बार लगातार 'Pan Pan' मैसेज प्रसारित किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को विमान में हुई हिंसा की घटना की जानकारी दी। क्रू के सदस्यों ने आयरिश एविएशन अथॉरिटी के नॉर्थ एटलांटिक कम्युनिकेशन्स सर्विस सेंटर से संपर्क करके कोर्क में शाम करीब 5.40 बजे विमान की लैंडिंग कराई।
बताया जा रहा है कि विमान में एक डॉक्टर भी सवार था, जिसने हिंसात्मक यात्री की मदद करने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान क्रू के मेंबर्स ने बताया कि उस यात्री की पल्स नहीं मिल रही है। सभी 168 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।
यह भी पढ़ें : बाल नोंचने के अजीब जुनून ने इस महिला को कर दिया गंजा
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पिटने से घायल यात्री को एयरपोर्ट से अस्पताल के लिए ले जाया गया। मृतक अकेले विमान में यात्रा कर रहा था। वह आयरिश नहीं था, लेकिन वहां पढ़ने वाला छात्र हो सकता है।