
लास एंजेल्स। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक व्यक्ति इतना भाग्यशाली रहा कि एक इंडस्ट्रीयल मीट ग्राइंडर मशीन में गिर जाने के बाद भी उसे बचा लिया गया। उसके सहकर्मी की त्वरित बुद्धिमत्ता ने उसकी जान बचा ली। यह घटना सेन लुईस ओबिस्पो में मीट प्रोसेसिंग प्लांट में पिछले गुरुवार को घटी।
सेन लुईस ओबिस्पो के फायर बटालियन के प्रमुख नील बेरीमैन ने बताया कि ग्राइंडर में गिर जाने के बाद व्यक्ति की एक बांह पहले राउंड में मशीन की ब्लेड से कट गई। दूसरे राउंड में बांह थोड़ी और ऊपर से कटी। अगले राउंड में उस व्यक्ति का सिर या गला कट सकता था, लेकिन उसकी चित्कार सुनकर उसका सहकर्मी चौकन्ना हुआ और उसने बगैर वक्त गंवाए मशीन का स्विच बंद कर दिया।
व्यक्ति मशीन में पूरी तरह नहीं गिरा था। उसके पैर बाहर निकले हुए थे। इस व्यक्ति की पहचान का खुलाया नहीं किया गया है। उसके संकट का सुखद अंत हुआ।
ऐसे शुरू हुई त्रासदी
व्यक्ति मशीन में फंसे मांस को निकालने की कोशिश कर रहा थ तभी उसके वर्क कोट की लंबी आस्तीन मशीन की इनर वर्किंग्स में फंस गई। उसी दौरान मीट ग्राइंडर ने उसे भीतर खींच लिया। एक दमकलकर्मी द्वारा ली गई तस्वीर में दिखाया गया कि व्यक्ति मशीन के भीतर कमर तक फंसा हुआ है। उसके पैर बाहर ऊपर की ओर हैं।
उसे बाहर निकालने के लिए हाइड्रोलिक टूल्स का इस्तेमाल किया गया। ब्लेड को अलग किया गया। व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी टूटी बांह का इलाज किया गया। बेरीमैन ने कहा, "मैंने व्यक्ति को यही सलाह दी कि वह एक लॉटरी टिकट जरूर खरीदे क्योंकि वह दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति है।"