
ब्रिटेन। एक यात्री का स्टेशन छूट गया और वह जल्दबाजी में उतर नहीं पाया। उसने ट्रेन का दरवाजा खोला और चलती ट्रेन से नीचे कूद गया।
इस वीडियो को ऑनलाइन शेयर किया गया है। क्िलप में दिख रहा है कि वह व्यक्ित किसी तरह से दरवाजा खोलने की कोशिश करता है।
इस दौरान पीछे से लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है। इसके बाद जैसे ही दरवाजा खुलता है, वह प्लेटफॉर्म की ओर कूद पड़ता है।
यह भी पढ़ें : कतर के शेख का पैर टूटा, तो इलाज कराने नौ विमानों से ज्यूरिख पहुंचे
तेज गति से चलती ट्रेन से कूदने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाता और प्लेटफार्म पर गिर पड़ता है। इस वीडियो को फेसबुक पर स्टेफोर्ड ब्रदर्स ने 27 दिसंबर को पोस्ट किया था।

पोस्ट में दावा किया था कि यात्री का स्टेशन छूट गया था, इसलिए वह ट्रेन से कूद गया।
यह वीडियो वायरल हो गया है और उसे सोशल मीडिया साइट्स पर 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस घटना में वह व्यक्ित घायल हुआ या नहीं या फुटेज कहां की थी।