
लंदन। एक आदमी ने अपने बेस्ट फ्रेंड को एक घूंसा मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी दोस्त को जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, पीड़ित के परिवार ने आरोपी को जेल की सजा नहीं देने के लिए कहा था।
मई में यूरोपा लीग कप फाइनल में लीवरपूल की हार को देखने के बाद रिचर्ड एवीलाघ (63) ने पॉल लीघटॉलर (60) को सड़क पर घूंसा मार दिया था। इससे पॉल पीछे गिरे और उनका सिर सड़क से टकरा गया। घटना के नौ दिनों के बाद में चोट के कारण उनकी मौत हो गई।
क्या तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं केट मिडलटन, सट्टा बाजार में लगे दांव
कोर्ट को बताया गया कि रिचर्ड और पॉल 45 साल से दोस्त हैं और पॉल की मौत के बावजूद दोनों के परिवार में घनिष्टता बनी हुई है। पॉल के परिवार ने लीवरपूल क्राउन कोर्ट में जज से कहा कि वे रिचर्ड को जेल नहीं भेजें। मगर, रिचर्ड को हत्या का दोषी पाते हुए 28 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।
अदालत को बताया गया कि दोनों दोस्त परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फुटबॉल का मैच देखकर लौट रहे थे। रास्ते में किसी मूर्खतापूर्ण बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। इसके बाद रिचर्ड ने पॉल को एक घूंसा मार दिया, जिससे वह पीछे की ओर गिर गए।
पिछले साल से कम हुई सैलरी, फिर भी सत्या नडेला ने कमाए 118 करोड़ रुपए
उनके सिर में घातक चोट लग गई और अस्पताल में नौ दिन भर्ती रहने के बाद में उनकी मौत हो गई। सजा सुनाने वाले न्यायाधीश क्लीमेंट गोल्डस्टोन ने कहा कि आप 45 साल से अधिक समय से दोस्त थे। मगर, यह गंभीर नुकसान है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी वहन करनी होगी क्योंकि आपके घूंसे के कारण पॉल की मौत हो गई।