
काठमांडू। शनिवार को आए महाविनाशकारी भूंकप से मची तबाही के 22 घंटे बाद नेपाली सेना के जवानों ने सोमवार को 4 महीने के बच्चे को जिंदा बचाया।
नेपाल की न्यूज वेबसाइट पूर्वेली न्यूज के अनुसार, नेपाल की राजधानी काठमांडू से पांच किलोमीटर दूर भक्तपुर में नेपाली सेना की टीम ने मलबे में दबे चार माह के बच्चे को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद बच्चे को भक्तपुर के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई।
गौरतलब है कि इसके अलावा नेपाल में राहत कार्यों के दौरान करीब तीन दिन बाद एक 54 साल की महिला को जिंदा बचा लिया गया है, तो वहीं काठमांडू में 84 घंटे बाद एक शख्स को मलबे से जिंदा बाहर निकाल लिया गया। पीड़ित गोंगबू इलाके में सात मंजिला इमारत के मलबे में दबा हुआ था। नेपाली-फ्रेंच सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने 28 वर्षीय युवक ऋषि खनाल को मंगलवार को जिंदा बचा लिया। वह ध्वस्त हुए अपार्टमेंट के मलबे के नीचे दब गया था।
यह भी पढ़ें : नेपाल भूकंप से 50 हजार गर्भवती महिलाएं प्रभावित
कमरे में तीन शव भी पड़े थे। इन 80 घंटों के दौरान ऋषि को न तो कुछ खाने को मिला और न ही पीने को। इसके साथ ही कमरे में तीन शव भी पड़े हुए थे। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर अखिलेश श्रेष्ठा ने बताया कि ऐसा लगता है कि वह अपनी तीव्र इच्छा शक्ित के कारण ही जिंदा बचा रह पाया।
नेपाल में शनिवार को आए 7.9 तीव्रता के भूकंप से हजारों इमारतें तबाह हो गई हैं। हादसे में 4,600 से अधिक लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। जिस वक्त भूकंप आया, तक ऋषि सात मंजिला इमारत के दूसरे खंड पर था।
यह भी पढ़ें : आधे घंटे में 5 किमी दौड़ी गर्भवती, बनी कॉन्सटेबल
हालांकि, इमारत गिर गई थी, लेकिन ऊपर की मंजिले सलामत बची रहीं थी। इसके चलते वह पूरी तरह मलबे के ढेर के नीचे नहीं दबा था। ऋषि की चीख-पुकार सुनकर बचावकर्ताओं ने इमारत में ड्रिल करके पांच घंटों के अभियान के बाद उसे जिंदा निकाला।