
पेरिस। फ्रांस के रहने वाले ग्रूस सौदी पिछले दो साल से अपनी पालतू मुर्गी मोनीक्यू के साथ दुनिया घूमने निकले हैं। उन्होंने मई 2014 में अपनी यात्रा शुरू की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर जो तस्वीरें डाली हैं, उसने फ्रेंच मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
ग्रूस ने बताया कि उन्होंने मोनीक्यू को कैनेरी आईलैंड से लिया और इसके साथ ही उन्हें उससे लगाव हो गया। उस वक्त वह चार या पांच महीने की होगी। इससे पहले मोनीक्यू कभी भी आईलैंड के बाहर नहीं गई थी।
मैं स्पेनिश भाषा नहीं बोलता हूं और वह फ्रेंच नहीं बोलती है, लेकिन हम साथ रहते हैं। ग्रूस वर्तमान में वेस्टर्न ग्रीनलैंड में हैं। वह कहते हैं कि मोनीक्यू की आवाज लगाते ही वह मेरे पास चली आती है।
दुनिया का पहला रेसिंग ड्राइवर जो पैरों से चलता है कार
मेरे ऊपर बैठ जाती है और मुझे कंपनी देती हैं। वह जबरदस्त है, वह स्लेजिंग करती है, सर्फिंग करती है और कई बार स्केटबोर्ड भी करती है। कैनेरी आईलैंड से निकलने के बाद वे कैरेबिया के सेंट बार्ट गए और वहां से पिछले साल अगस्त में आर्कटिक गए।
यहां से वह बेयरिंग स्ट्रेट होते हुए अलास्का पहुंचे। ग्रूस ने कहा कि वह जानते थे कि उन्हें एक पालतू जानवर चाहिए। मगर, मुर्गी चुराने के पहले उन्होंने इस प्लान को खारिज कर दिया।
शैतान बंदर के हाथ आया कैमरा, तो साथी बंदर के साथ कैद हुई ऐसी तस्वीर
मोनीक्यू की ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती है और मुझे समुद्र में यात्रा करने के दौरान उसके अंडे मिल जाते हैं। लोगों ने मुझे बताया था कि यह काम नहीं करेगा और तनाव में मुर्गी अंडे नहीं देगी।
मगर, ऐसी कोई समस्या नहीं आई। वह हफ्ते में छह अंडे देती है, जिससे ग्रूस अपनी 11.8 मीटर लंबी बोट पर यात्रा करते हुए स्वस्थ्य रहते हैं।