
कैलिफोर्निया। तीन साल के लड़के का बार-बार दुष्कर्म करने वाले 59 वर्षीय एक व्यक्ति को एक शताब्दी की जेल की सजा सुनाई गई है। कैलिफोर्निया के रहने वाले मैरिओ हेर्नानडेज को 106 साल सलाखों के पीछे गुजारने होंगे।
बच्चे के साथ यह अपराध उस समय से शुरू हुआ था, जब वह तीन साल का था। सात साल तक मैरिओ बच्चे के साथ दुष्कर्म होता रहा। यह बात सैन बर्नेडीनो की डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी केरन शेम्यूज ने बताई।
उन्होंने बताया कि मैरिओ सेक्सुअल हरकतें करने के लिए बच्चे का भोजन ले लेता था। वह उससे कहता था कि तुम मेरे गुलाम हो। उन्होंने आगे बयान में यह भी कहा कि यदि लड़का सहयोग नहीं करता था, तो वह लड़के के स्कूल प्लानर पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर देता था।
खूबसूरत वेश्या की कमाई देख फिदा हो गया फिर...
केरन ने कहा कि पीड़ित के बड़े होने पर मैरिओ उसे धमकी देता था की यदि उसने यह बात किसी को बताई, तो वह लड़के और उसके बड़े भाई को नुकसान पहुंचाएगा। 10 साल का होने के बाद उसने अपने स्कूल के दोस्तों को यह बात बताई।