अजीब बीमारी : एक शख्स जिसका लिंग है एक इंच से भी छोटा
स्टीव बेकर को तीन वर्ष पहले पता चला कि छोटे लिंग की समस्या से जूझने वाला वह एकलौता शख्स नहीं है।
By
Edited By:
Publish Date: Mon, 14 Dec 2015 05:13:57 PM (IST)
Updated Date: Mon, 14 Dec 2015 05:55:14 PM (IST)

लंदन। ब्रिटेन में एक शख्स है जिसका लिंग केवल इंच लंबा है और उसे लगता था कि वह दुनिया का अकेला ऐसा व्यक्ति है, जिसके जननांग में यह समस्या है। 62 वर्षीय स्टीव बेकर नाम से इस शख्स को तीन वर्ष पहले पता चला कि छोटे लिंग की समस्या से जूझने वाला वह एकलौता शख्स नहीं है, बल्कि दुनिया में कई लोगों को ऐसी समस्याएं हैं।
इस स्थिति को हाइपोस्पेडियस कहा जाता है, जिसमें पुरुष के लिंग का आकार बड़ा नहीं हो पाता है। दुनिया में 125 में से एक पुरुष को यह परेशानी रहती है। यही वजह है कि केवल यूनाइटेड किंगडम में ही शारीरिक अंगों को दुरुस्त करने के लिए हर साल 1500 सर्जरी होती हैं।
छोटे लिंग वाले पुरुषों को सामान्यत: अपनी प्रौढ़ता का अहसास नहीं हो पाता है। एसेक्स शहर निवासी स्टीव ने कहा कि इससे आत्मविश्वास में कमी नहीं आती है, लेकिन वो जब भी सार्वजनिक स्थान पर स्विमिंग करने जाते हैं तो उन्हें झिझक महसूस होती है।
स्टीव ने 21 वर्ष की उम्र लिंग का आकार बढ़ाने के लिए सर्जरी भी करवाई थी, लेकिन उसके बाद उन्हें ज्यादा समस्याएं आने लगीं। दरअसल सर्जन ने गलती से उनके लिंग का अगला हिस्सा काट दिया, जिससे उसका आकार बढ़ना कम हो गया।
हालांकि अब जब स्टीव यह जान चुके हैं कि हाइपोस्पेडियस बीमारी से दुनिया में पीड़ित लोगों की संख्या काफी है तो उन्हें काफी सुकून महसूस होता है।