
लंदन। इंसानी वजहों से जलवायु में जो परिवर्तन आया है, उसके कारण स्तनधारियों की पहली प्रजाति खत्म हो गई है। ब्रेंबले के मेलोमीज ग्रेट बैरियर रीफ की एक स्थानीय प्रजाति है, जो क्वींसलैंड के पूर्वी तट पर एक छोटे से द्वीप पर रहती थी।
यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड और क्वींसलैंड गवर्नमेंट की अगुवाई में मार्च 2014 में एक सर्वे किया गया था, जिसमें ब्रेंबले के मेलोमीज के कोई भी सबूत नहीं पाए गए थे। इस स्तनधारी को आखिरी बार 2009 में देखा गया था।
इस्लामिक बनाम क्रिश्चियन को लेकर यू-ट्यूब पर प्रैंक में लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस अध्ययन में निष्कर्ष दिया गया है कि स्तनधारी के रहने की यह जगह समुद्र के बढ़ते जल स्तर के कारण तबाह हो गई। नतीजतन 97 फीसद ऐसी जगह जहां यह स्तनधारी पाया जाता था, खत्म हो गई। जानवरों की कुछ खास प्रजातियों के संभावित खत्म होने के लिए जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार है।
WWF’s के हाल की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रजातियों में सबसे ज्यादा कमी कटिबंधों पर पाई गई है, जहां वर्ष 1970 से 63 फीसद वन्य जीव लुप्त हो गए हैं। इससे ज्यादा बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्र मध्य और दक्षिण अमेरिका हैं, जहां क्षेत्रीय कमी 83 फीसद हुई है।
अमेरिका के इमाम ने कहा दुनिया में 12 गे इमाम हैं
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की प्रजातियां भी खत्म होने के अधिक जोखिम में हैं क्योंकि वहां पूरी दुनिया के किसी भी अन्य स्थान की तुलना में अधिक जीव-जन्तु पाए जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया का सफेद लीमुरॉइड रिंगटेल पोसम भी जलवायु परिवर्तन के कारण लुप्त होने की कगार पर है।
यह जीव 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान को नहीं सह सकता है। इतने तापमान को भी वह चार से पांच घंटों तक ही सहन कर सकता है।