
साओ पाउलो (ब्राजील)। ऐसे में जब ओलंपिक शुरू होने में केवल 2 महीने बचे हुए हैं और दुनिया के टॉप एथलीट्स और खेल प्रेमी रियो डी जनेरियो में होने वाले ओलंपिक में जाने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में यहां दिल दहला देने वाला गैंगरेप का एक वीभत्स मामला सामने आया है।
मामला शहर के स्लम एरिया का है जहां पिछले शुक्रवार को एक 16 साल की लड़की से 30 से ज्यादा लोगों ने गैंगरेप किया है। यह खौफनाक घटना पीड़ित लड़की के साथ 20 मई की रात को शुरू हुई जब वह शहर के पश्चिमी कोने पर स्थित अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर ठहरने के लिए गई थी।
जब वह रविवार की सुबह उठी तो उसने अपने आप को 33 लोगों से घिरा पाया, उनमें से कई लोगों के पास पिस्तौल और राइफलें थी। इसके बाद इन लोगों ने 36 घंटे से भी ज्यादा समय तक लड़की से गैंगरेप किया।
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती की गई लड़की अभी भी सदमें में है और उसने गुरूवार को कई बार अस्पताल से भागने की भी कोशिश की। अस्पताल के कर्मचारियों से गिड़गिडाते हुए लड़की ने कहा, "मैं केवल घर जाना चाहती हूं।"
देश के दूसरे सबसे बड़े रेड लाइट एरिया की यूं बदल रही तस्वीर
रियो डि जनेरियो को ब्राजील की सबसे बड़ी आबादी वाला दूसरा शहर माना जाता है। यह मामला बुधवार को तब प्रकाश में आया जब 800 से अधिक लोगों ने कानूनी सहायता के लिए स्टेट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के कार्यालय से संपर्क साध कर बताया कि, कुछ लोग ट्विटर पर एक लड़की के साथ हुए गैंगरेप के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं।
ट्वीट्स में लड़की की न्यूड फोटो और वीडियो, दोनों हैं। जिससे ऐसा लग रहा है कि लड़की को नशा दिया गया है और वह होश में आने के लिए संघर्ष कर रही है।
पीड़िता का इस समय अस्पताल में ईलाज चल रहा है, इस हादसे से उसका गरीब परिवार बुरी तरह से सदमे में है। अपनी पहचान को उजागर नहीं करने की शर्त पर स्थानीय मीडिया से बात करते हुए उसके पिता ने बताया, "वह रो रही है और अभी भी सदमे में है। उन्होंने (गैंगरेप के आरोपियों) उसे लगभग अधमरा कर दिया, मैं अपनी तकलीफ बयां नहीं कर सकता।"
ईरान में छात्रों ने की पार्टी करने की खता, मिली 99 कोड़ों की सजा
इस घटना के बाद हुए विरोध प्रर्दशनो के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पीड़िता का 20 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड भी शामिल है जो इस कुकृत्य में सीधा भागीदार माना जा रहा है। इंटरनेट पर लड़की की फोटो और वीडियो पोस्ट करने वाले एक 18 वर्षीय संदिग्ध को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
ब्राजील के एक अखबार से बात करते हुए लड़की के एक रिश्तेदार ने बताया, "जब लड़की 24 मई (मंगलवार) को घर लौटी तो परिवार को शक हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है लेकिन लड़की ने कुछ भी नहीं बताया कि उसके साथ क्या हुआ है। वह नंगे पांव आई थी, उसके सभी कपड़े फटे हुए थे और बाल भी बिखेरे हुए थे, ऐसा लग रहा था कि वह नशे में भी है। शायद उन लोगों ने उसे नग्न छोड़ दिया और वह किसी तरह से घर आ गई।"
लड़की के परिवार को इस घटना के बारे में बुधवार (25 मई) को तब पता चला जब सोशल मीडिया पर लड़की का न्यूड फोटो और वीडियो वायरल होने लगा। इस घटना के बाद पूरे शहर में विरोध प्रर्दशन हो रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।
ब्राजीलियन फोरम ऑन पब्लिक सिक्युरिटी द्वारा 2015 के अंत में जारी किए गए डेटा के अनुसार ब्राजील में हर 11 मिनट में एक महिला से बलात्कार होता है। वर्ष 2015 में ब्राजील में बलात्कार के 47,646 मामले दर्ज किए थे।