
बार्सिलोना। कस्बे में लगातार जारी पैसों की पसों की तंगी से परेशान होकर मेयर ने एक असमान्य कदम उठाया। उसने पूरा कस्बा चीन को बचेने के लिए फेसबुक पर कोशिश की।
पिछले सात सालों से दक्षिण इटली में सैन सोसिओ बारोनिया के मेयर फ्रांसिस्को गाराफोलो हैं। उन्होंने नगर निगम में घटते खजाने के बाद चिंता जाहिर करते हुए यह याचिका फेसबुक पर की। उन्होंने लिखा कि उन्हें एक अमीर चीन के निवेशक की जरूरत है, जो उनके कस्बे में आए और कस्बे की देखभाल करे।
'ईरानी महिलाओं के यूरोपियन पहनावे के कारण सूख रही हैं नदियां'
उन्होंने आगे लिखा कि एक मेयर के तौर पर वह किसी भी नए मालिक की सेवा करके खुश होगा। फ्रांसिस्को ने आगे लिखा कि इस कस्बे की कीमत इंटर एंड मिलान के फुटबॉल क्लब्स से थोड़ी कम ही होगी।
मेयर ने उम्मीद जताई की है कि उनका कस्बा किसी भी निवेशक के लिए बहुत फायदे का सौदा साबित होगा। उन्होंने लिखा है कि इस इलाके में मौसम बहुत अच्छा है। पर्यटकों के लिहाज से यह जगह काफी बेहतर है और यहां इससे अच्छा पैसा बनाया जा सकता है।
लैपटॉप में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 'हैकर' की तस्वीर मिली महिला को
हालांकि, कस्बे को बेचने का मेयर फ्रांसिस्को का यह प्रयास वास्तविक योजना से अधिक मजाकिया है। उनकी इस पोस्ट ने गंभीर आर्थिक संकट और जनसांख्यिकीय की ओर ध्यान आकर्षित किया है, जिसका अधिकांश छोटे कस्बे सामना करते हैं।