• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World: मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक ने फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बेटे को सौंपी जिम्मेदारी

मर्डोक दुनिया भर में सैकड़ों स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन आउटलेट के मालिक हैं। इनमें ब्रिटेन में द सन और टाइम्स, ऑस्ट्रेलिया में द डेल...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 21 Sep 2023 08:52:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Sep 2023 08:52:01 PM (IST)
World: मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक ने फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
रुपर्ट मर्डोक ने छोड़ा अध्यक्ष पद (फोटो- Fox News)

Rupert Murdoch: दुनिया के जाने-माने मीडिया दिग्गज और अरबपति रूपर्ट मर्डोक ने फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह मर्डोक के बेटे लाचलान न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। बता दें कि लाचलान फॉक्स कॉर्प के सीईओ भी हैं। 92 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक ने अपने कर्मचारियों को एक पत्र के जरिए अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह अब फॉक्स और न्यूज कॉर्प में चेयरमैन एमेरिटस की नई भूमिका निभाएंगे। बता दें कि मर्डोक को मीडिया मुगल भी कहा जाता है। ये फॉक्स न्यूज के अलावा वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क पोस्ट के भी मालिक हैं।

naidunia_image

बेटे को सौंपा जिम्मा

92 वर्षीय मर्डोक ने बेटे लाचलान को जिम्मेदारी सौंप दी है। अपने पत्र में मर्डोक ने लिखा, 'अपने पूरे करियर के दौरान, मैं हर रोज समाचारों और विचारों से सक्रिय रूप से जुड़ा रहा हूं, और यह नहीं बदलेगा। हालांकि, अब मेरे लिए अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का सही समय है। मैं जानता हूं कि हमारे पास बेहद प्रतिभाशाली टीमें हैं और लाचलान एक समर्पित, सिद्धांतवादी लीडर हैं, जो दोनों कंपनियों के एकमात्र अध्यक्ष बनेंगे।' लाचलान मर्डोक ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मेरे पिता रूपर्ट मर्डोक बतौर एमेरिटस चेयरमैन दोनों कंपनियों को मूल्यवान सलाह देना जारी रखेंगे।


अरबों की दौलत

ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी मर्डोक ने 22 साल की उम्र में अपने पिता के निधन के बाद अखबार संभाला था। मर्डोक दुनिया भर में सैकड़ों स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन आउटलेट के मालिक हैं। इनमें ब्रिटेन में द सन और टाइम्स, ऑस्ट्रेलिया में द डेली टेलीग्राफ, हेराल्ड सन और द ऑस्ट्रेलियन शामिल हैं। मर्डोक बुक पब्लिकेशन हार्पर कॉलिन्स के भी मालिक हैं। वह 2018 तक स्काई और 2019 तक 20 सेंचुरी फॉक्स के भी मालिक थे। मर्डोक ने मार्च 2019 में फॉक्स के अधिकांश मूवी स्टूडियो, एफएक्स और नेशनल ज्योग्राफिक नेटवर्क और स्टार इंडिया में अपनी हिस्सेदारी डिज्नी को 71.3 बिलियन डॉलर में बेच दी। फोर्ब्स के मुताबिक रूपर्ट मर्डोक की दौलत करीब 17.4 बिलियन डॉलर है।

विवाह को लेकर चर्चा

रूपर्ट मर्डोक अपनी लव लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इन्होंने 4 शादियां की और सभी से तलाक हो चुका है। कुछ महीने पहले मर्डोक अपने नये रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में थे। इन्हें रिटायर्ड साइंटिस्ट ऐलेना ज़ुकोवा के साथ देखा गया। ।