• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक मर्डर का राज खोलेगा बोलने वाला एक तोता

अमेरिका के मिशिगन में एक हत्याकांड में एक अनोखे गवाह के कारण दुनियाभर में चर्चा मिल रही है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 07 Jun 2016 09:30:36 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jun 2016 09:38:14 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एक मर्डर का राज खोलेगा बोलने वाला एक तोता

मिशिगन। अमेरिका के मिशिगन में एक हत्याकांड में एक अनोखे गवाह के कारण दुनियाभर में चर्चा मिल रही है। मार्टिन डुरम की मई 2015 में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के आरोपी का पता नहीं चल पाया है। हादसे में मार्टिन की पत्नी ग्लेना डुरम को भी गोली लगी थी और बुरी तरह घायल थी। हालांकि, वह अब ठीक है।

मार्टिन के माता-पिता का मानना है कि मार्टिन के पालतू तोते 'बड' को पता है कि हत्या किसने की है। उन्होंने बताया कि शायद तोते ने हत्या होते देखी और हत्यारे के सामने मार्टिन के आखिरी शब्दों को सुन लिया। उन्होंने तोते का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें तोता कह रहा है 'Don't f***king Shoot'। मार्टिन के माता-पिता अब पुलिस को तोते के इस वीडियो का गवाही के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मना रहे हैं।


यह भी पढ़ेंः सेक्स न करने पर 19 लड़कियों को जिंदा जलाया

'वॉशिंगटन पोस्ट' में छपी रिपोर्ट के अनुसार, मार्टिन डुरम की हत्या उनके घर में की गई। इस मामले को पुलिस पहले डबल मर्डर मान रही थी। पुलिस को मार्टिन की पत्नी ग्लेना भी घर से मिली थी, उसके सिर में गोली लगी थी, लेकिन करीब एक घंटे के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह जिंदा है।

पुलिस के अनुसार, पति की हत्या का शक पत्नी पर ही है। ऐसा लगता है कि उसने हत्या के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। अब उसके घाव ठीक हो गए हैं, इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आ रहा है। लेकिन, उसने पति को गोली मारने की बात से इन्कार कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः आ रहा है पॉर्न स्‍टार बनाने वाला रियलिटी शो, 16 साल के युवा लेंगे हिस्‍सा

मार्टिन की मां लिलियन ने कहा कि वह तोता मार्टिन और उसकी पत्नी की नकल किया करता था। वह ऐसे आवाज बदलता है जैसे कि वह बहस हो रही हो।

तोता 'बड' एक अफ्रीकी ग्रे पैरॉट है और इसकी खासियत यह होती है कि वह अपने आसपास की आवाजों को दोहरा लेते हैं।

यह भी पढ़ेंः रहस्यमयी बीमारी के कारण हमेशा कवच में रहता था डेविड

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।