
बीजिंग। पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा ही खूबसूरत होता है। पैसे भले ही ज्यादा नहीं हों, लेकिन अगर दिल में प्यार है, तो जिंदगी हसीन हो जाती है। यह साबित कर दिखाया है चीन के एक वर्कर ने। हेनान प्रांत में रहने वाले 60 साल के झाओ फेंग्जी शंघाई में काम करते हैं।
बर्फबारी के बाद बस टर्मिनल बंद हो गए थे और उन्हें घर लौटना था। रास्ता मुश्किलों भरा था। झाओ के पास दो ही विकल्प बचे थे, पहला कि वह कैब लें और दूसरा वह पैदल घर लौटें। उन्होंने पत्नी को नए साल का तोहफा देने के लिए कैन नहीं लेने का फैसला किया। यदि वह कैब लेते, तो उन्हें करीब 1800 रुपए खर्च करने होते।
सर्द रात में उन्होंने होटल में भी नहीं ठहरने का फैसला किया क्योंकि इसमें भी उनके काफी पैसे खर्च हो जाते। हैरान करने वाली बात है कि करीब 40 किमी का सफर उन्होंने अपने सामान को उठाकर पूरा किया। झाओ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अपनी यात्रा पर पैसे खर्च करने के बजाय उन्होंने चीनी नए साल के मौके पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए पैसे बचाने का फैसला किया।
यह भी पढ़ेंः नशे की चरम सीमा तक पहुंचने के लिए सिगरेट में भरकर पी रहे हैं बिच्छू
झाओ कहते हैं कि उन्हें अपने काम से मिलने वाले पैसों की काफी कद्र है। आखिर वे आसानी से नहीं मिलते हैं। उन्होंने बताया कि वह महीने में 2000 युआन ही कमाते हैं और अगर हाथ कड़े नहीं रखें, तो कुछ भी नहीं बचा सकते थे।
हालांकि, झाओ की उम्र अब काफी अधिक हो गई है और वह अब कोई नया काम नहीं तलाश सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह शंघाई लौटकर नहीं जाएंगे क्योंकि उनके नियोक्ता ने उन्हें चीनी नए साल के बाद अच्छा पैसा देने का वादा किया है।